
डडूका | शाबाश इंडिया।
डडूका में आयोजित अष्टदिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान का समापन गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विविध धार्मिक आयोजनों, ध्वजावतरण एवं भव्य शोभायात्रा के साथ श्रद्धा और उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
विधान की पूर्णाहुति के अवसर पर भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, सामूहिक पूजन तथा सिद्धचक्र विधान के शेष अर्घ्यों का समर्पण किया गया। इसके पश्चात महायज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें यज्ञनायक एवं विभिन्न इंद्रों ने विश्व शांति, सुख-समृद्धि और उत्तम वर्षा की कामना के साथ हवन में आहुतियां अर्पित कीं।
धार्मिक अनुष्ठानों के बाद गाजे-बाजे के साथ भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के पश्चात भगवान को मूल वेदी पर विराजमान कराया गया तथा ध्वजावतरण की रस्म सम्पन्न हुई।
समारोह में प्रितेश भैया जी एवं सहयोगी राजेंद्र कोठिया का समाज अध्यक्ष राजेश शाह एवं युवा समिति अध्यक्ष चिराग शाह के नेतृत्व में समाजजनों द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम का समापन वात्सल्य भोज के साथ हुआ।
विधान की पूर्णाहुति पर अभिषेक एवं शांतिधारा का सौभाग्य डॉ. कदम, आस्था, सीजल तथा रीता-राकेश शाह परिवार को प्राप्त हुआ। पुण्यावाचन हितेश शाह परिवार द्वारा किया गया, जबकि विधान का जयमाला अर्घ्य सुमतिलाल शाह परिवार ने समर्पित किया। भगवान को मूल वेदी पर विराजमान कराने का सौभाग्य रॉकी गांधी परिवार को मिला।
महायज्ञ में सौधर्म इंद्र धनपाल शाह, ईशान इंद्र राजमल शाह, ध्वजारोहणकर्ता मितेश रमणलाल शाह परिवार, सानत इंद्र धनपाल सेठ, माहेन्द्र इंद्र विजयचंद सेठ, कुबेर इंद्र कान्तिलाल शाह, यज्ञनायक हितेश शाह, मनोज शाह, श्रीपाल-मैना सुंदरी के रूप में राजेंद्र कोठिया एवं निशा कोठिया सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आहुतियां दीं।
मुख्य मंगल कलश का सौभाग्य रीता-राकेश शाह परिवार को प्राप्त हुआ, जबकि अन्य कलश संगीता-दिनेश शाह, चेष्टा-चिराग शाह, कुसुम-अजीत कोठिया, रजनी-अनिल कोठिया एवं जाप कलश महिपाल सेठ द्वारा समर्पित किए गए।
समाज अध्यक्ष राजेश शाह एवं युवा समिति अध्यक्ष चिराग शाह ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।
यह जानकारी समाज प्रवक्ता राकेश शाह ने दी।


