Sunday, September 22, 2024

सुबोध महाविद्यालय में चलाया परिंडा लगाओ अभियान

जयपुर। एस एस जैन सुबोध महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों द्वारा महाविद्यालय परिसर में परिंदा लगाओ अभियान शुरू किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो के बी शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुंवर राष्ट्रदीप आईपीएस थे। प्राचार्य ने बताया कि अभियान के तहत करीब 500 से अधिक परिंडे लगाए जाएंगे।मुख्य अतिथि ने कहा कि इस भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को कहा कि वे नियमित रूप से इन परिंदों में पानी भरे। परिंदा लगाओ अभियान में डॉ विशाल गौतम, कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना ने अपने स्वयंसेवकों जय गौतम, शुभम गौतम, शुभम पारीक, मनीषा गुप्ता, नेहा शर्मा, प्रांची कटवा रिया कुमारी, प्रत्युष जैन, मोहित महला, हर्षिता जैन सहित बहुत से स्वयंसेवकों ने इस पुनीत कार्य में भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article