Thursday, July 16, 2026

‘रेनबो फूड बडीज़’ गतिविधि से बच्चों को दिया स्वस्थ एवं संतुलित आहार का संदेश

शाबाश इंडिया | जयपुर।

श्री महावीर दिगंबर जैन शिक्षा परिषद द्वारा संचालित पद्मावती पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘रेनबो फूड बडीज़’ कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से प्रेप तक के नन्हे विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगों के ताजे फल एवं सब्जियां लाकर पूरे उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए संतुलित एवं पौष्टिक आहार का महत्व जाना।

गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को इंद्रधनुष के प्रत्येक रंग के फल एवं सब्जियों में मौजूद पोषक तत्वों तथा उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। शिक्षिकाओं ने बच्चों को सरल एवं रोचक तरीके से बताया कि रंग-बिरंगा एवं संतुलित भोजन स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। साथ ही दैनिक जीवन में पौष्टिक आहार अपनाने और जंक फूड से दूरी बनाए रखने के लिए भी प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के कोषाध्यक्ष महेश काला ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुति, उत्साह एवं सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती हेमलता जैन ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन अपने भोजन में विभिन्न रंगों के फल एवं सब्जियां शामिल करने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों द्वारा स्वस्थ जीवन, संतुलित आहार एवं स्वच्छ खान-पान की आदतों को अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar