Sunday, September 22, 2024

रूठियाई जैन मिलन की कार्यकारिणी का हुआ पुनर्गठन

अमित जैन सेंकी अध्यक्ष एवं लोकांत चौधरी बने शाखा मंत्री

रूठियाई। विगत दिवस जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतिवीर विजय जैन गुना, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर विजय कुमार जैन पत्रकार राघौगढ़, क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर नरेश चंद जैन अशोक नगर के दिशा निर्देश में किया गया। इस अवसर पर भारतीय जैन मिलन के उद्देश्यों के अनुरूप जैन मिलन रुठियाई की आगामी कार्य योजना पर चर्चा की गई। जैन मिलन शाखा रूठियाई की नवीन कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें शाखा संरक्षक अशोक जैन शिक्षक, अध्यक्ष अमित जैन सेंकी, शाखा मंत्री लोकांत चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकुर जैन, कोषाध्यक्ष दीपक जैन, प्रचारमंत्री अर्पित जैन, राजेश जैन, नमन जैन, अनिल जैन, सीमांश चौधरी, महावीर जैन को बनाया गया। नव गठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर समाज जनों ने नवीन पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article