Saturday, September 21, 2024

वर्धमान महावीर युनिवर्सिटी का हुआ भूमिपूजन

अहमदनगर(महाराष्ट्र)। जैन सोशल फेडरेशन के अथक प्रयासो से लगभग 23 एकड़ की विशाल भूमी पर साधू संतो के पावन सानिध्य मे 28 मई 2023 को शिलान्यास हुआ। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शिक्षण समिती दिल्ली के अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार जैन के करकमलो द्वारा हुआ वर्धमान महावीर यूनिवर्सिटी का भूमी पूजन हुआ। शाकाहार प्रचारक डॉक्टर कल्याणमल गंगवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रसंत आचार्य महा मनीराज आनंद ऋषी महाराज का कृपा आशीर्वाद, श्रमण संघीय प्रवर्तक कुंदन ऋषि महाराज और प्रबुद्ध विचारक आदर्शऋषी और अन्य साधू/साध्वी का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। डॉ. गंगवाल ने बताया कि यह मेरा सोभाग्य था। श्वेताबर स्थानक वासी महान आचार्य आनंद ऋषी जी को 1972 से उनकी समाधी तक वैद्यकीय सेवा दे पाया। गुरु देव हमेशा कहा करते थे, हम दोनो डॉक्टर है, तुम मेरे नश्वर शरीर के और मै तुम्हारी शाश्वत आत्मा का। यह धर्म प्राजेक्ट जैन सोशल फेडरेशन के निगरांनी मे साकार हो रहा है। यह पुरे जैन समाज के लिये गौरव की बात है। यहा अगले साल ही इंटरनॅशनल जैन स्कूल/फार्मसी कॉलेज/नर्सिंग कॉलेज शुरू हो रहा है। जैन फेडरेशन द्वारा संचालित आनंद ऋषी हॉस्पिटल पिछले 20 साल से सेवारत है। उन्होंने अपील करते हुए कहा की मै समाज को तहेदिल से आवाहन करता हू, की संतवाद/पंथवाद मिटाकर इस मुहिम से तन-मन-धन से जूड जाये। आज समाज को करोडो के मंदिर/स्थानक को की जरूरत नहीं बल्की शिक्षा केंद्र/धार्मिक पाठशाला और वैद्यकीय मदद की सबसे ज्यादा जरूरत है। हम सभी जैन भाई धार्मिक दान की दिशा बदलें।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article