मुरैना। शाबाश इंडिया

भारत की विविध संस्कृति एवं परंपराओं से परिचित कराने के उद्देश्य से लॉयन क्लब मुरैना एलीट द्वारा समरवेव वॉटर पार्क में रंगारंग ‘केरला उत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदस्यों ने केरल की पारंपरिक वेशभूषा धारण कर वहां की संस्कृति, लोकजीवन और खान-पान की झलक प्रस्तुत की। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पौधारोपण भी किया गया।
क्लब अध्यक्ष लॉयन अंजना शिवहरे ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सदस्यों को देश की विविध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने केरल के पारंपरिक गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। साथ ही केरला थीम पर आधारित तम्बोला एवं विभिन्न मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों ने केरल के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया, जिससे उन्हें वहां की समृद्ध संस्कृति और खान-पान को निकट से जानने का अवसर मिला।
सामाजिक सरोकार निभाते हुए क्लब द्वारा औषधीय, फलदार एवं पुष्पीय पौधों का पौधारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन लॉयन अंजना गर्ग ने किया।
इस अवसर पर फाउंडर प्रेसिडेंट लॉयन इंजी. नीता बांदिल, पूर्व अध्यक्ष लॉयन भारती मोदी, सचिव लॉयन अनुराधा गर्ग, कोषाध्यक्ष लॉयन अंशुल गोलस सहित क्लब की अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहीं। सभी ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम ने सदस्यों को भारत की सांस्कृतिक विविधता से परिचित कराने के साथ-साथ आपसी सौहार्द, एकता और सामाजिक सरोकारों को भी मजबूत करने का संदेश दिया।


