Friday, July 10, 2026

18 वर्षों से रेल यात्रियों की प्यास बुझा रहा दिगंबर जैन सोशल ग्रुप, निःशुल्क शीतल जल सेवा जारी

गंगापुर सिटी। शाबाश इंडिया

गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा रेल यात्रियों के लिए संचालित निःशुल्क शीतल जल सेवा अभियान निरंतर जारी है। भीषण उमस, गर्मी और बीच-बीच में हो रही वर्षा के बावजूद ग्रुप के महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता प्रतिदिन सायंकाल पूरे उत्साह और सेवा भाव के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचकर यात्रियों को शीतल जल उपलब्ध करा रहे हैं।

ग्रुप के अध्यक्ष नरेंद्र जैन नृपत्या ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने इस वर्ष 15 जुलाई तक जल सेवा संचालित करने की अनुमति प्रदान की है। यह सेवा 1 मई से प्रारंभ हुई थी। उल्लेखनीय है कि दिगंबर जैन सोशल ग्रुप पिछले 18 वर्षों से लगातार इस जनसेवा अभियान का सफलतापूर्वक संचालन कर रहा है।

जल सेवा अभियान का संचालन संयोजक धर्मेंद्र जैन पांड्या, सह-संयोजक दीपक गोयल एवं योगेंद्र जैन के नेतृत्व में किया जा रहा है। प्रतिदिन कई दर्जन स्वयंसेवक इस सेवा कार्य में अपनी भागीदारी निभाते हुए रेल यात्रियों की प्यास बुझा रहे हैं।

समय-समय पर ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष सुमेर जैन सोनी, रीजन उपाध्यक्ष विमल जैन गोधा, सचिव महेश जैन, कोषाध्यक्ष सुभाष जैन सोगानी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं लीडर्स भी जल सेवा स्थल पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हैं तथा सेवा कार्य की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हैं।

इस सेवा अभियान में महिलाओं और बच्चों की सक्रिय सहभागिता भी उल्लेखनीय है। उनका समर्पण और उत्साह इस अभियान को और अधिक प्रेरणादायी बना रहा है।

रेल यात्रियों ने ग्रुप की सुव्यवस्थित व्यवस्था, अनुशासित टीमवर्क और निःस्वार्थ सेवा भावना की सराहना करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar