Sunday, September 22, 2024

जे एस जी जनक ने देखी केरला स्टोरी

जयपुर। जैन सोशल ग्रुप जनक एवं राजस्थान जैन आर्गेनाइजेशन द्वारा महिला जागरूकता हेतु दी केरला स्टोरी मूवी का विशेष शो फर्स्ट सिनेमा सिनेप्लेक्स में आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में नारी शक्ति ने मूवी को देखा इस मूवी शो के लिए विशेष सहयोग राजेश काला, कमलेश जैन एवं राजीव जैन की ओर से दिया गया। मूवी शो से पूर्व आयोजित समारोह में मूवी की प्रासंगिकता वर्तमान समय में पर मंत्री पवन पांडेय राजस्थान जैन आर्गेनाइजेशन द्वारा बताया गया ।कार्यक्रम के मुख्य संयोजक विमलेश राणा द्वारा बताया गया कार्यक्रम में तकरीबन 200 लोगों ने मूवी शो का आनंद लिया आर जे ओ अध्यक्ष मनीष झंझरी द्वारा दानदाताओं का सम्मान किया गया एवं जनक अध्यक्ष रश्मि जैन ने पधारे हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article