Sunday, September 22, 2024

धार्मिक शिक्षण शिविर का निरीक्षण एवं नई इकाई का गठन

जयपुर। श्री वासू पूज्य दिगम्बर जैन मंदिर, गोवर्धनपुरा, सांगानेर में दिगम्बर जैन महासमिति राजस्थान अंचल द्वारा आयोजित धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविर का निरीक्षण हेतु महेन्द्र कुमार जैन पाटनी राष्ट्रीय वरिष्ठ कार्याध्यक्ष, डॉ राजेन्द्र कुमार जैन राष्ट्रीय सयुँक्त मन्त्री, कैलाश चन्द मलेया शिविर संयोजक और पवन कुमार जैन सांगानेर सम्भाग के संगठन मन्त्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुरेन्द्र कुमार जैन एवं समाज के प्रतिष्ठ लोगों द्वारा आगन्तुकों का स्वागत किया गया। शिविर के शिविरारथिओं मैं काफी जोश देखने को मिला। समस्त व्यवस्था व्यवस्थिथ पाई गई। इस अवसर पर दिगम्बर जैन महासमिती के महेन्द्र कुमार जैन पाटनी द्वारा सांगानेर सम्भाग की एक नई इकाई का विधिवत् गठन किया गया। जिसमें डॉ सुरेन्द्र कुमार जैन को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया और सुशील कुमार जैन को इकाई के मन्त्री पद पर मनोनीत किया गया। महेन्द्र कुमार जैन पाटनी ने नई इकाई के अध्यक्ष और मन्त्री को माला एवं दुपटा पहनाकर स्वागत किया और बधाई एवं शुभकामनाएँ दी कि यह मन्दिर एवम् समाज निरन्तर प्रगति और विकास करती रहें।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article