Sunday, September 22, 2024

बाहुबली जैन वेलफेयर सोसाइटी की मीटिंग संपन्न

भीलवाड़ा। स्वाध्याय भवन में बाहुबली जैन वेलफेयर सोसाइटी की मीटिंग आयोजित की गई। अध्यक्षता सुरेंद्र कुमार छाबड़ा ने की। डॉ नीरज जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि मोक्ष रथ के लिए सकल दिगंबर जैन समाज का अथक सहयोग रहा। इस क्रम में एंबुलेंस के लिए भी भीलवाड़ा के प्रत्येक घरों से आर्थिक सहयोग लेने की आवश्यकता है। इसके लिए एक निर्धारित कार्यक्रम बनाकर सकल दिगंबर जैन समाज से आर्थिक सहयोग लेने का प्रयास किया जाएगा। डॉ नीरज जैन ने एक महत्वपूर्ण सुझाव दिया कि स्वाध्याय भवन में सप्ताह में एक बार डॉक्टर स्टाफ का आउटडोर लगाया जाए। जिसमें फिजिशियन, र्थोपेडिक, बच्चों, गायनिक, आदि डॉक्टर्स स्टाफ स्वाध्याय भवन में अपनी सेवाएं देंगे। परामर्श निशुल्क रहेगा। दवाइयां भी निशुल्क मिले, उसका प्रयास किया जाएगा। सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से इस अनूठे कार्यक्रम का अभिवादन किया। सुरेंद्र कुमार छाबड़ा ने कहा कि एंबुलेंस के लिए मानव सेवा कार्य में समाज को बढ़-चढ़कर आर्थिक सहयोग देना चाहिए। इस पुनीत कार्य द्वारा समाज को एंबुलेंस सुविधा का लाभ मिल सकेगा। चिरंजीव चौधरी, अशोक छाबड़ा, पूनम चंद सेठी, एन .सी.जैन, हीराचंद चांदीवाल आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन वीरेंद्र कुमार छाबड़ा ने किया। सचिव राज कुमार चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सोसाइटी के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article