Sunday, September 22, 2024

नवनिर्मित गुम्बज शिखर कलशारोहण, ध्वजादण्ड महोत्सव का ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ

गाजेबाजे के साथ चढ़ाया जाएगा शिखर पर कलश

विमल जोला/निवाई। उपखण्ड मुख्यालय पर शनिवार को सेठ छिगन लाल कपूरचन्द जैन काला बंपूईवाला ट्रस्ट के तत्वावधान मे दो दिवसीय नवनिर्मित गुम्बज शिखर पर कलशारोहण एवं ध्वजादण्ड महोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ शनिवार को सुबह बंपूईवालो के चेत्यालय पर बालाचार्य निपुर्ण नंदी महाराज ससंघ के सानिध्य मे ध्वजारोहण करके किया गया। आयोजन समिति के मिडिया प्रमुख विमल जौला व राकेश संघी ने बताया कि कार्यक्रम का ध्वजारोहण श्रेष्ठी शिखरचन्द जस्टिस नरेन्द्र कुमार सुरेश कुमार अजित कुमार जैन काला परिवार द्रारा किया गया।झण्डारोहण की समस्त क्रिया प्रतिष्ठाचार्य पं. सुरेश कुमार शास्त्री ने मंत्रोचार के साथ कराया।इसके बाद दोपहर मे याग मण्डल विधान का आयोजन संगीत के साथ किया गया।जिसमें मण्डप पर कुल 156 श्री फल अर्ध चढाए गए।विधान से पूर्व मण्डप पर पांच मंगल कलश की स्थापना की गई तत्पश्चात भूमि शुद्रि आचार्य निमंत्रण किया गया।सौधर्म इन्द्र शिखर चन्द मन्जु देवी नरेन्द्र कुमार मधु देवी सुरेश कुमार नीता देवी अजीत कुमार लीला देवी ने नित्य नियम पूजा के साथ भगवान चन्द्रप्रभु की विशेष पूजा अर्चना की गई।पूजा के बीच संगीतकार अजीत काला के भजनो पर सभी पूजार्थी भक्ति नत्य करने लगे। शाम को संगीतमय भक्तामर जी के पाठ किये गए। विमल जौंला व राकेश संधी ने बताया कि रविवार की सुबह 6 बजे भगवान चन्द्रप्रभु की शान्तिधारा के साथ कलशाभिषेक होंगे तत्पश्चात विश्वशान्ति महायज्ञ हवन पूर्णाहूति का आयोजन किया जाएगा। ठीक 9 बजे शुभ मुर्हत मे गुम्बज शिखर पर कलश स्थापन कर्ता शिखरचन्द जस्टिस नरेन्द्र कुमार सुरेश कुमार अजित कुमार जैन काला द्वारा कलश व ध्वजादण्ड स्थापित की जाएगी। इस अवसर पर जैन समाज अध्यक्ष नेमीचंद गंगवाल, बड़ा मंदिर अध्यक्ष विनोद सुनारा, विष्णु बोहरा, विमल सोगानी, कमल सोगानी, मुकेश बनेठा हुकमचन्द जैन, हेमचंद संधी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article