Saturday, September 21, 2024

भगवान शान्तिनाथ के महामस्तिकाभिषेक के साथ किया लाडू समर्पित

शान्ति धारा दिवस के रूप में मनाया निर्वाण कल्याणक

अशोक नगर को दिलाया सुधा सागरजी महाराज ने तीर्थ का दर्जा

अशोक नगर। श्री शांतिनाथ त्रिकाल चौबीस जिनालय के मूलनायक ग्यारह फिट उतंग भगवान शान्तिनाथ स्वामी के जन्म तप निर्वाण कल्याणक पर क्षुल्लक श्री विश्वपूज्य सागर जी महाराज के सान्निध्य भगवान शान्तिनाथ स्वामी कुंथनाथ स्वामी एवं अरनाथ स्वामी का महामस्तिकाभिषेक जैन समाज के साथ किया गया। इस दौरान भक्तों ने निर्वाण लाडू समर्पित किए। कार्यक्रम मंगलाष्टक के साथ प्रारंभ करते हुए नवनिर्वाचित सदस्य शैलेन्द्र श्रागर ने अपने मधुर भजनों के साथ आंनद की वर्षा करते हुए कहा कि आज हम सब मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज के आव्हान पर क्षुल्लक श्री विश्व पूज्य सागरजी के सान्निध्य में भगवान का निर्वाण कल्याणक शान्ति धारा दिवस के रूप में मना रहे हैं आप सब मिलकर इस महोत्सव का आनंद लें।
देशभर के भक्तो की आस्था का केन्द्र है शान्तिनाथ त्रिकाल चौबीस: विजय धुर्रा
कार्यक्रम के प्रारंभ में मध्यप्रदेश महासभा के संयोजक विजय धुर्रा ने संचालन करते हुए नगर में सन उन्नीस सौ बानवे में श्री शांतिनाथ त्रिकाल चौबीस की स्थापना कराकर इस नगर को तीर्थ का दर्जा दिलाया। आज देशभर से बढी भक्ति भाव से लोग यहां वंदना करने आते हैं और प्रभु की आराधना कर अपने को धन्य समझते हैं। हमें अपने धर्म और संस्कारों के प्रति जागरूकता दिखाते हुए अपने परिवार को धर्म के साथ‌ जोड़ना है। नये बच्चों को श्री जी की शांतिधारा अभिषेक करने के मन्दिर में लगा है तब ये धर्म आगे बढ़ेगा।
जगत कल्याण की कामना के लिए की महाशान्तिधारा
समारोह के प्रारंभ में भगवान को पांडूकशिला पर विराजमान किया गया। इसके बाद भगवान श्री शांतिनाथ स्वामी पर महामस्तिकाभिषेक की प्रथमधारा प्रकाश चन्द्र, पवन कुमार, श्रेयांस घेला, भगवान कुंथनाथ स्वामी पर महामस्तिकाभिषेक की प्रथमधारा नरेंद्र कुमार, नवीन कुमार, ठेकेदार सिटी पब्लिक स्कूल अरनाथ स्वामी पर नेमीचंद, मनोज कुमार, ठेकेदार करने का सौभाग्य प्राप्त किया। वहीं सौलहवी वेदी पर प्रथम कलश संजय कुमार, सम्यक कुमार वरवाई, पाडूकशिला पर सौधर्म इन्द्र राजेन्द्र कुमार, अशोक कुमार, गौरव कुमार, सचिन कुमार, सौरभ कुमार, टींगू मिल सनत इन्द्र रिषभ कुमार, अखिल कुमार, वरोदिया के साथ ही रविन्द्र कुमार, सचिन कुमार, विमल कुमार, सचिन कुमार, विनोद कुमार, राकेश कुमार गोयल, पवन कुमार करैया, शैलेन्द्र शैलू, विधायक धर्मचन्द जैन सहित अन्य भक्तों ने पांडूक शिला पर अभिषेक एवं जगत कल्याण की कामना के लिए महा शान्ति धारा की गई।
भगवान के चरणों में किया लाडू समर्पित
इसके बाद भगवान श्री शांतिनाथ स्वामी के निर्वाण कल्याणक पर प्रभु चरणों में निर्वाण लाडू अर्पित किया गया। जिसका सौभाग्य राजीव कुमार, मौसम कुमार चन्देरी, अजित वरोदिया, थूवोनजी कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार, सचिन कुमार, टींगू मिल ने प्राप्त किया। इनका सम्मान श्री‌ दिगम्बर जैन पंचायत के अध्यक्ष राकेश कासंल, महामंत्री राकेश अमरोद, कोषाध्यक्ष सुनील अखाई, उमेश सिघई, अरविंद जैन, कचंनार अजित वरोदिया, नितिन बज, श्रेयांस घेला, धनकुमार वल्ला, नवीन सर, डाॅ सुगन चन्द्र, अंकित जैन, मन्टू, अविनाश धुर्रा सहित अन्य सदस्यों ने किया। इसके बाद भक्तों की जय जयकार के वीच श्री जी के चरणों‌ में‌ निर्वाण लाडू समर्पित किया।
दुर्लभ मनुष्य पर्याय को सार्थक करे: क्षुल्लकश्री
समारोह के अंत में क्षुल्लक श्री विश्वप्रभ सागरजी महाराज ने कहा कि सब लोग धर्म क्यों करते हैं हमारा मोक्ष प्रस्तश होना चाहिए। जीरों कितनी भी हो लेकिन उनका महत्व अंक होंने पर होता है। अगर आप लोगों को मोक्ष मार्ग अनना है तो फिर विचार करना होगा, जो हमारी मिथ्या मति अन गई उसे तजकर सम्यक दर्शन को प्राप्त करना है। 84 लाख योनियां में भ्रमण कर ये दुर्लभ मनुष्य पर्याय मिली इसको सार्थक करना है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article