Sunday, September 22, 2024

स्वर्गीय डॉक्टर यशवंत जी कोठारी साहब की द्वितीय पुण्यतिथि पर संगिनी मेन द्वारा किया गया सेवा कार्य

उदयपुर। जैन सोश्यल ग्रुप संगिनी मेन की मानद सदस्य सम्माननीय श्रीमती पुष्पा कोठारी द्वारा अपने जीवनसाथी स्वर्गीय डॉक्टर यशवंत जी कोठारी साहब की द्वितीय पुण्यतिथि के उपलक्ष में ओमबन्ना बलीचा गांव में कच्ची बस्ती के लगभग 100 बच्चों को इस तपती दोपहरी में ठंडा पेय पिलाया व साथ ही बच्चों को बिस्किट, लड्डू, भोजन के पैकेट, चप्पलें व सन ग्लासेस वितरित किए गए। भोजन प्रसाद ग्रहण करने से पूर्व बच्चों को नवकार मंत्र व गायत्री मंत्र का उच्चारण करवाया गया। सेवा कार्य के तहत आज ही आप द्वारा बलीचा स्थित पशुपति कल्याण परिषद गौशाला में गायों को घास खिलाने हेतु चेक प्रदान किया गया। आप द्वारा सुभाष नगर स्थित मंदिर में चार दरियां भी भेंट की गई। पुष्पा जी को इस नेक सेवा कार्य करने हेतु ग्रुप की ओर से बहुत-बहुत साधुवाद दिया गया। इस सेवा कार्य में पुष्पा जी के साथ ग्रुप अध्यक्ष डॉ प्रमिला जैन एवं ग्रुप संस्थापक शकुंतला पोरवाल व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article