Saturday, September 21, 2024

ज्यादा मात्रा में काजू खाने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है?

डाॅ. पीयूष त्रिवेदी। काजू एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जो लगभग हर किसी का फेवरेट होता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को काजू खाना पसंद होता है। काजू ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। अधिकतर लोग काजू को मिठाई, हलवे या स्मूदी में डालकर खाते हैं। तो कुछ लोग इसे रोस्ट करके खाना पसंद करते हैं। काजू पोषक तत्वों का भंडार होता है। काजू के पोषक तत्वों की बात करें, तो इसमें प्रोटीन, फाइबर, मिनरल, आयरन मैग्नीशियम, फास्फोरस, सेलेनियम, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। काजू खाने से शरीर को ताकत मिलती है और सेहत दुरुस्त रहती है। हालांकि, काजू का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, वरना इसके साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिल सकते हैं।

इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने के साथ बीमारियों से बचाव करने में भी मदद करते हैं। लेकिन, काजू का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, क्योंकि काजू की तासीर गर्म होती है। काजू के अधिक सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ती है, इसलिए गर्मियों में काजू का ज्यादा सेवन करने से सेहत को नुकसान हो सकता है। अगर आप गर्मियों में काजू का सेवन करना चाहते हैं, तो हमेशा काजू को भिगोकर ही खाएं।

काजू खाने में बहुत टेस्टी लगता है इसलिए कुछ लोग एक बार में खूब सारे काजू खा जाते हैं। लेकिन, काजू का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। काजू का ज्यादा सेवन करने से आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। ज्यादा काजू खा लेने से आपका पेट खराब हो सकता है। इसके अलावा काजू का ज्यादा सेवन करने से हाई बीपी और किडनी से जुड़ी समस्या हो सकती है। इससे मोटापा भी बढ़ सकता है।

काजू खाने की सही मात्रा आपकी उम्र और सेहत पर भी निर्भर करती है। एक दिन में 4 से 5 काजू का सेवन किया जा सकता है। अगर आप इससे ज्यादा काजू का सेवन करते हैं, तो आपको फायदे के बजाय नुकसान हो सकता है। इसके अलावा, काजू को कभी भी शराब या गर्म चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए, इससे आपको पेट और बीपी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article