Sunday, September 22, 2024

एक पेड़ देश के नाम कार्यशाला संपन्न

प्रकाश पाटनी/भीलवाड़ा। भोली ग्राम स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में इको ब्रिक्स और एक पेड़ देश के नाम कार्यशाला हुई। अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजा कर विद्यार्थियों को बौद्धिक खेल खिलाए। विनोद मिलाना ने बीजारोपण से वृक्षारोपण के बारे में एवं श्रीमती साधना मलाना ने इको ब्रिक्स के बारे में जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दीपा सिसोदिया, सुमन दूगड़, हेमल राठी उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article