Friday, March 6, 2026

अलवर के प्रवीण प्रजापति का जीनियस एक्ट, IGT 11 के ‘आर या पार’ स्पेशल में दिखाया बेमिसाल बैलेंस

मुंबई : इंडियाज़ गॉट टैलेंट सीज़न 11 के मंच पर अलवर, राजस्थान से आए जीनियस टैलेंट होल्डर प्रवीण प्रजापति एक बार फिर अपने हैरतअंगेज़ कौशल से इतिहास रचने को तैयार हैं। ‘आर या पार’ के इस बेहद अहम स्पेशल एपिसोड में प्रवीण खुद को पहले से कहीं ज़्यादा चुनौती देते नज़र आएंगे।

आज के चैलेंज में प्रवीण प्रजापति ने 50 किलो से अधिक वज़न को संतुलित (बैलेंस) कर ऐसा जोखिम भरा और कठिन कारनामा कर दिखाया, जिसे देख हर कोई दंग रह गया। यह एक्ट सिर्फ ताकत नहीं, बल्कि असाधारण एकाग्रता, संतुलन और आत्मविश्वास का प्रतीक बन गया। मंच पर मौजूद जजेस और दर्शक प्रवीण के इस जीनियस प्रदर्शन को देखकर हैरान रह गए और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका हौसला बढ़ाया। प्रवीण ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और जुनून के दम पर असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है।

गौरतलब है कि जब ऑडिशन के दौरान प्रवीण ने अपना रिकॉर्ड कायम किया था, तब पूरे अलवर शहर में जश्न का माहौल बन गया था। सनरूफ कार से निकली रैली, तालियों और नारों के साथ शहर ने अपने बेटे की ऐतिहासिक उपलब्धि को सेलिब्रेट किया था। अब उसी जज़्बे और आत्मविश्वास के साथ प्रवीण ‘आर या पार’ के इस निर्णायक एपिसोड में खुद को और भी ऊंचे स्तर पर साबित करते दिखाई देंगे।

सोनी पल पर प्रसारित होने वाला ‘इंडियाज़ गॉट टैलेंट सीज़न 11’ देशभर के अनोखे और जीनियस टैलेंट को मंच देने वाला सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो बन चुका है, जहां हर एपिसोड में नए रिकॉर्ड और प्रेरणादायक कहानियां सामने आ रही हैं।

देखना न भूलें इंडियाज़ गॉट टैलेंट सीज़न 11’ हर सोमवार से शनिवार, रात 8 बजे, सिर्फ सोनी पल पर।

Previous article
Next article
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar