Saturday, September 21, 2024

एक पेड़ देश के नाम

नारी शक्ति 100 अभियान समितियां गठित करेगी

प्रकाश पाटनी/भीलवाड़ा। पर्यावरण संरक्षण के अखिल भारतीय संयोजक गोपाल आर्य के सानिध्य में नारी शक्ति की बैठक आयोजित की गई। नारी शक्ति की बैठक में गोपाल आर्य ने कहा कि, इस योजना में न पेड़ लगाना है, ना पैसा खर्च करना है, न समय लगाना है, न घर से बाहर भी नहीं जाना है। घरों में आने वाले फलों के बीजों को सुखाकर, कबाड़ से जुगाड़ के माध्यम से, प्रत्येक घर में कम से कम 10 बीजारोपण के माध्यम से इस अभियान को हमें सफल बनाना है, अर्थात घर- घर नर्सरी अभियान चलाना है। मातृशक्ति में कार्य करने का पूरा जोश था और पर्यावरण सर्वेक्षण के बताए गए उद्देश्यों को पूरा करने का सभी ने संकल्प लिया एवं कम से कम 100 अभियान समितियां बनाने का निर्णय लिया। महिला समन्वय प्रमुख सुशीला पारीक, रेखा सोनी, राधा शर्मा, सुमन दुग्गड, हेमल राठी, दीपा शिशोदिय आदि ने भी अपने विचार रखे। संचालन साधना मेलाना ने किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article