जयपुर। दिगंबर जैन महासमिति राजस्थान अंचल एवं महिलांचल राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में तृतीय मासिक अभिषेक एवं पूजन विधान कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 30 नवम्बर 2025 को श्री नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर, जनकपुरी इमलीफाटक में अत्यंत श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्रातः 7:30 बजे प्रारंभ हुए इस पावन कार्यक्रम में मुख्य मंगल कलश का पुन्यार्जन एवं पूजन सामग्री का पुन्यार्जन महावीर – श्रीमती शकुंतला जैन बिन्दायक्या द्वारा किया गया। अल्पाहार पुन्यार्जन का सौभाग्य भी श्रीमती शकुंतला महावीर बिन्दायक्या को प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत नेमिनाथ विधान मंडल के चारों कौनो में स्थापित चार कलशों का पुन्यार्जन श्रीमती सोनिया वेद, सीमा जैन, राज चौधरी एवं स्नेह जैन द्वारा भावपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में अंचल एवं महिलांचल के समस्त पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, इकाइयों एवं संभागों के प्रतिनिधियों ने उत्साह से भाग लिया तथा धर्म-भक्ति में निमग्न होकर पुण्य अर्जित किया। कोषाध्यक्ष उर्मिला जैन ने बताया कि श्री नेमिनाथ पूजन विधान बहुत ही सुंदर तरीके से श्रीमती सुनीता गंगवाल सरोज जैन के द्वारा करवाई गई अनीता जैन एवं ज्ञानचंद जैन ने व्यवस्थाओं में संपूर्ण सहयोग कर कार्यक्रम को और भी सुंदर बनाने में सहयोग दिया अंत में दिगंबर जैन महा समिति महिलांचल राजस्थान के अध्यक्ष शकुंतला के द्वारा सबको उपस्थित होने एवं कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए आभार व्यक्त किया गया


