Friday, March 6, 2026

श्रीमद्भगवद गीता में जीवन का संपूर्ण ज्ञान और सत्य छिपा: रेणु शर्मा

रमेश भार्गव। शाबाश इंडिया। ऐलनाबाद। चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में पिछले चार दिनों से आयोजित किए जा रहे जिला स्तरीय गीता महोत्सव का सोमवार को समापन हुआ। गीता महोत्सव के अंतिम दिन जहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियां व कॉरियोग्राफी मनमोहक रही, वहीं श्रीमद्भगवद् गीता आधारित प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता व गीता उद्बोधन में श्रीमद्भगवद् गीता के बारे में श्रोताओं को जानने का मौका मिला। साथ ही विभागीय प्रदर्शनी भी आमजन को सरकार की योजनाओं की जानकारी देने में सार्थक सिद्ध हुई।

जिला स्तरीय गीता महोत्सव के समापन अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा डबवाली रेणु शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि व पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बतौर विशिष्टï अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, हरविंद्र सिंह रोड़ी, सतेंद्र गर्ग ओढां सहित भारी संख्या में आमजन, स्कूलों के विद्यार्थी, अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन भी किया। जिला परिषद के सीईओ डा. सुभाष चंद्र ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

मुख्यातिथि जिलाध्यक्ष भाजपा डबवाली रेणु शर्मा ने कहा कि श्रीमद्भगवद गीता में जीवन का संपूर्ण ज्ञान और सत्य छिपा हुआ है। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए उपदेश न केवल हमें धर्म और संस्कारों के मार्ग पर आगे बढऩे की प्रेरणा देते हैं, बल्कि सही और गलत के बीच अंतर समझने का भी विवेक प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि गीता का अध्ययन बच्चों के लिए अत्यंत उपयोगी है, क्योंकि उसके शब्दों में जीवन जीने का सार और श्रेष्ठ संदेश समाहित है। इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar