Friday, March 6, 2026

महिला उत्थान के क्षेत्र में स्वयं सहायता समूहों का बडा योगदान : प्रदीप जैन

राजस्थान जैन युवा महासभा के पदाधिकारियों ने शिल्पकला महोत्सव में की शिरकत

जयपुर। शहरी आजीविका केंद्र संस्थान, जयपुर द्वारा जवाहर कला केंद्र (साउथ विंग) में आयोजित शिल्पकला महोत्सव में राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती निशा जैन तथा प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने शिरकत कर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर अविनाश शर्मा, जिनेश कुमार जैन आदि ने जैन बन्धुओं का भावभीना स्वागत किया। इस मौके पर भगवान गणेश की मूर्ति के समक्ष राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन, प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा एवं समाजसेविका निशा जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर सत्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर आयोजन समिति के अविनाश शर्मा सहित शहरी आजीविका मिशन टीम, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएँ और उपस्थित नागरिकों द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया गया। दीप प्रज्ज्वलन उपरांत अतिथियों ने महोत्सव में लगे विभिन्न राज्यों के स्टॉल्स का अवलोकन किया। महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों (SHG) द्वारा प्रदर्शित उत्पादों—हैंडलूम, हस्तशिल्प, ज्वेलरी, घरेलू उत्पाद, प्राकृतिक वस्तुएँ आदि—की उन्होंने विशेष सराहना की।

अतिथियों ने कहा कि—
“स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को इस प्रकार निशुल्क प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध करवाना एक अत्यंत सराहनीय कदम है। इससे महिला उद्यमियों को आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा प्रोत्साहन मिलता है। हम भी भविष्य में जहाँ भी अवसर मिलेगा, महिलाओं को निशुल्क मंच उपलब्ध करवाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। साथ ही, हम सरकार से भी अनुरोध करेंगे कि SHG महिलाओं को वर्षभर विभिन्न स्थानों पर ऐसे निशुल्क प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध करवाए जाएँ, जिससे उनके रोजगार में वृद्धि हो और नारी शक्ति को निरंतर बढ़ावा मिले।

शिल्पकला महोत्सव के समन्वयक जिनेश कुमार जैन ने बताया कि आज का सत्र अतिथियों की उपस्थिति से विशेष रूप से प्रेरणादायी रहा। उन्होंने कहा कि समाज में सेवा, सहयोग और महिलाओं को प्रोत्साहित करने की भावना को आगे बढ़ाने में अतिथियों का योगदान सराहनीय है। अंत में, उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में पधारकर महिला उद्यमियों एवं देशभर के शिल्पकारों का उत्साहवर्धन करें।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar