Friday, March 6, 2026

सुबोध पब्लिक स्कूल, एयरपोर्ट मे चार दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

जयपुर। चार दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन 20 से 24 नवंबर 2025 तक सुबोध पब्लिक स्कूल, एयरपोर्ट रोड, जयपुर में छात्रों, शिक्षण स्टाफ तथा सहयोगी स्टाफ के लिए एक व्यापक चार दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह जांच शिविर NIIMS की विशेषज्ञ टीम और प्रभा लाइफ केयर संस्था की सहयोग से संचालित किया गया l

शिविर में उपस्थित चिकित्सक — डॉ. गोविंद कुमावत (MBBS, Radiodiagnosis) डॉ. प्रज्ञा जैन (BDS) डॉ. राकेश जैन (BDS) डॉ. दीपक महावर (BDS) डॉ. नमन कुमार (MBBS, MD Medicine, DM Cardiology) डॉ.विजया सिंह (Radiodiagnosis) डॉ. मनीष बेरवाल (MBBS) डॉ. साक्षी अग्रवाल (Obstetrics & Gynecology) डॉ. प्राची जिंदलb(Obstetrics & Gynecology) डॉ. विधि यादव (Obstetrics & Gynecology) डॉ. हर्षित यादव (MD Pediatrics) डॉ. साक्षी जैन (MD Pediatrics)। इस शिविर का उद्देश्य स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का प्रारंभिक पता लगाना था। चार दिनों के दौरान विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्रों और स्टाफ की जांच की तथा बेहतर स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण सुझाव और व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्रदान किया। डॉक्टरों ने विद्यालय की अनुशासन, व्यवस्थाओं तथा समग्र सहयोग की सराहना की। यह स्वास्थ्य पहल प्राचार्या शालिनी कपूर और सुबोध प्रबंधन के प्रेरणादायक मार्गदर्शन व निरंतर सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुई। उनके नेतृत्व में सभी व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित और सुचारु रूप से संचालित की गईं।

विद्यालय प्रभा लाइफ केयर संस्थान और NIIMS डॉक्टरों के प्रति उनके समर्पण और विद्यालय परिवार के स्वास्थ्य कल्याण हेतु किए गए योगदान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar