Friday, March 6, 2026

सखी गुलाबी नगरी संस्था द्वारा ‘दे दे प्यार दे -2’ मूवी शो का सफल आयोजन

जयपुर। सखी गुलाबी नगरी संस्था द्वारा मंगलवार को आइनॉक्स GT सेंट्रल में मनोरंजक फिल्म ‘दे दे प्यार दे-2’ का विशेष शो आयोजित किया गया, जिसमें संस्था की सभी सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती सारिका जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द, मनोरंजन और पारस्परिक जुड़ाव को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि ऐसी गतिविधियाँ सखियों के बीच ऊर्जा और आत्मीयता को प्रोत्साहित करती हैं।

अध्यक्षा श्रीमती सुषमा जैन ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सदस्यों का आभार जताया। सचिव श्रीमती ममता सेठी ने बताया कि संस्था आगे भी महिलाओं के लिए इसी प्रकार के सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। कार्यक्रम में ओनरिका ज्वैल्स से आई विशिष्ट अतिथि श्रीमती अमृता श्रीवास्तव का संस्था की ओर से सम्मान किया गया। अमृता जी ने संस्था की सभी सदस्याओं को उपहार भेंट किया।


कार्यक्रम में सभी सदस्याओं ने सुबह स्वादिष्ट नास्ते और मूवी के बाद लंच का आनंद लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी कार्यकारिणी सदस्याओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी सदस्याओं की सक्रिय भागीदारी के साथ कार्यक्रम हर्षोल्लास के माहौल में संपन्न हुआ।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar