महेश नगर स्थित जैन मंदिर में आज भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन हुआ कार्यक्रम संयोजक नवल जैन ने बताया कि समाज को भक्ति एवं अध्यात्म से जोड़ने के उद्देश्य से इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम वर्ष में अनेक बार आयोजित किए जाते रहे हैं। भक्ति और उल्लास से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में समाज के 300 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ शोभा यात्रा से किया इस में समाज के सभी स्त्री एवं पुरुष भावनृत्य करते हुए श्री जी को मंदिर तक लाए संस्था के अध्यक्ष श्री पदम् चंद जैन ने बताया की प्रतिमा के पुण्यार्जक राकेश प्रीति भोंसा ,निर्मल जी मनीष जी,अर्पित अरिहंत जैन परिवार थे
कार्यक्रम में पंडित प्रकाश जी जैन ,नीतू जैन व आशा पापड़ीवाल के द्वारा प्रस्तुत मधुर भजनों ने वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।इसमें समाज के गणमान्य महेंद्रशाह,कुसुम शाह कपूर जी,लता जी महेन्द्र सेठी,इंदु सेठी महेंद्र सोगानी सुरेन्द्र सोगानी,जिनेश जैन,संजय जैन,राजेश जैन लिवाली, मदन जी,संदीप मालपुरा वाले , नरेंद्र जी रारा,अशोक जी,वीरेंद्र जी कासलिवाल की गरिमामय उपस्थिति रही समाज के सभी सदस्यों ने साथ में वात्सल्य भोज किया कार्यक्रम के अंत में संस्था के कोषाध्यक्ष वीरेंद्र जैन ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।


