Friday, March 6, 2026

समस्त भारत की जैन समाज के लिए रचनात्मक संदेश किशनगढ़ की धरती से

किशनगढ़ की धरा से आज हुई एक नए सामाजिक युग की शुरूआत इतिहास में प्रथम बार पंचायत में महिलाओं की भागीदारी

रश्मि छाबड़ा,तृप्ति बोहरा को बहुत बहुत शुभकामनाएं रश्मि छाबड़ा ने सर्वाधिक मत प्राप्त कर इतिहास रचा

वैसे तो महिलाओं का सामाजिक संदर्भ में एक अप्रत्यक्ष सहयोग देखा जाता है । लेकिन अगर हकीकत में देखा जाए तो मदिरो में संख्या पुरुषों से अधिक है । पूजन विधान अनुष्ठान में 80 प्रतिशत महिला 20 प्रतिशत पुरुष का आकलन है । साधु संतों के आहार का सारा जिम्मा महिलाओं के हाथ में । नगर प्रवेश महोत्सव में केसरिया ध्वजा लेकर महिलाओं का संगठन ही अग्रणीय रहता है । हर आयोजन का महत्व महिलाओं से है फिर पंचायत समाज में भागीदारी से वंचित क्यों यह एक विचारणीय प्रश्न था लेकिन आज किशनगढ़ जैन समाज की तेरापंथ पंचायत के चुनाव में सर्वाधिक मत लेकर रश्मि छाबड़ा एवं तृप्ति बोहरा विजय हुई है यह एक बहुत बड़ा संकेत है सामाजिक परिदृश्य में इसके लिए निश्चित रूप से चुनाव लड़ने की हिम्मत करना भी एक साहसिक कार्य है इसके लिए दोनों महिला प्रत्याशी बधाई की पात्र है । श्री प्रकाश चंद जी गंगवाल के नेतृत्व में एक नए युग का सूत्रपात आज हुआ है । महिलाओं को आयोजन के हिस्सेदारी के साथ प्रबंध व्यवस्था की जिम्मेदारी देने से निश्चित रूप से महिलाओं के लिए सम्मान का विषय है प्रदीप जी गंगवाल प्राणेशजी बज, सम्पतजी दगड़ा इंदर चंद जी पाटनी आदि सभी विजयी समाज बंधुओं का स्वागत अभिनन्दन एवं ढेरों बधाई।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar