जयपुर। जैन सोशल ग्रुप नॉर्थ का दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम संपन्न हुआ। ग्रुप अध्यक्ष सुनील सोगानी ने बताया कि बस द्वारा 35 सदस्यो ने कार्यक्रम की शुरुआत दिनांक 19 जुलाई को वर्धमान सरोवर जैन मंदिर से दर्शन एवं शांति धारा से प्रारंभ की एवं उसके पश्चात अतिशय क्षेत्र मोजमाबाद के दर्शन किए एवं पुष्कर मे क्लार्स सफारी रिसोर्ट गए उसके पश्चात पुष्कर मे स्थित विश्व का एक मात्र ब्रह्मा मंदिर का दर्शन एवं पुष्कर सरोवर घाट पर गए। उसके बाद जैन मंदिर दर्शन के बाद रात्रि विश्राम क्लार्स सफारी रिसोर्ट में किया । रिजॉर्ट्स में सभी ने आकर्षक हाउजी एवं स्विमिंग पूल का आनंद उठाया।

ग्रुप सचिव अजय जैन ने बताया कि दिनांक 20 जुलाई को प्रातः जिन शासन मंदिर अजमेर एवं जैन मंदिर नारेली के दर्शन किए। संयोजक पीयूष जैन ने बताया कि सभी सदस्यों ने बगरू के प्राचीन मंदिर और जैन नसिया में विराजमान आचार्य नवीन सागर जी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया एवं अध्यक्ष कुलदीप जी जैन (चोधरी) ने सबका स्वागत करके सबके लिए वात्सल्य भोज की व्यवस्था की।


