Friday, March 6, 2026

महासमिति कीर्ति नगर इकाई में ग्रीष्मकालीन धार्मिक शिक्षण शिविर का आयोजन

जयपुर। दिगम्बर जैन महासमिति कीर्ति नगर इकाई द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन धार्मिक शिक्षण शिविर में आज महासमिति राजस्थान अंचल एवं पश्चिम संभाग से महावीर जैन बाकलीवाल महामंत्री, निर्मल कुमार संघी संभाग अध्यक्ष, महेन्द्र कुमार छाबडा मंत्री, मनोज गोधा कोषाध्यक्ष, डॉ. बी.सी. जैन मुख्य संयोजक निरीक्षण के लिये पधारे। शिविर संयोजक रमेश चन्द पाटनी द्वारा सभी कक्षाओं को अवलोकन करवाया गया । भाग चन्द जैन अध्यक्ष, राजकुमार जैन मंत्री ने बताया कि शिविर में संस्कार सरोवर भाग प्रथम, संस्कार सरोवर भाग द्वितीय, संस्कार सरोवर भाग तृतीय, भक्तामर, छहढाला, एवं तत्त्वार्थ सूत्र की धार्मिक शिक्षा समाज की महिलाएं श्रीमती प्रतिभा जैन गोधा, श्रीमती अनिता बैद, श्रीमती आशा लुहाडिया, श्रीमती पूनम तिलक, श्रीमती आशा बजाज, श्रीमती अनिता छाबडा एवं श्रीमती प्रीति पाटनी द्वारा दी जा रही है। शिविर में 7 शिक्षिकाओं द्वारा 85 शिविरार्थियों को धार्मिक शिक्षा दी जा रही है। आज मूर्तिकला कॉलोनी निवासी महेन्द्र कुमार छाबडा द्वारा जन्मदिन के अवसर पर शिविरार्थियों को अल्पाहार कराया गया ।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar