Saturday, September 21, 2024

जैन सोश्यल ग्रुप महानगर ने किया यात्रियों का सम्मान

जयपुर। जैन सोश्यल ग्रुप महानगर के 180 से अधिक सदस्यों ने दिनांक 18 नवम्बर 2022 को शिखरजी पर्वत की वंदना की । यह यात्रा सुबह 1.00 बजे जयकारे के साथ शुरू हुई ओर शाम को 5.00 बजे तक सभी सदस्य वंदना करके वापस आ गए थे। दिनांक 19 नवम्बर को सुबह सभी ग्रुप सदस्यों ने शिखरजी तलहटी मंदिर के दर्शन किया और मुनि श्री प्रमाण सागर जी का आशीर्वाद लिया। रात्रि में भक्ति संध्या का आयोजन गायक सुनील शास्त्री द्वारा किया गया जिसमें ग्रुप सदस्य राजेंद्र बिलाला एवं श्रीमती कविता जैन के मधुर गायन ने भक्ति संध्या में चार चाँद लगा दिये।
ग्रुप अध्यक्ष संजय छाबड़ा ने शिखरजी यात्रा के मुख्य सयोजक दिपेश छाबड़ा, सिद्धार्थ पाण्डया एवं सयोजक सुनील गंगवाल, अमित आँधिका, विनीत जैन, नरेंद्र जैन, पंकज जैन, संदीप जैन एवं पुखराज जैन का माला, दुपट्टा एवं शाल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रवि प्रकाश जैन पूर्व अध्यक्ष एवं राजीव जैन पूर्व अध्यक्ष ने यात्रा करने वाले सभी सदस्यों का स्वागत किया। महानगर ग्रुप ने पहली बार शिखरजी की वंदना करने वाले 30 से अधिक महिला, पुरुष एवं बच्चो का माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया एवं पहली बार वंदना की अनुमोदना की। ग्रुप सचिव अनुज जैन द्वारा सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article