Saturday, September 21, 2024

राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयनित होने वाले विजेताओं का सम्मान किया

कुचामन सिटी । श्री जे.डी. जैन इंग्लिश मीडियम सैकडरी स्कूल, कुचामन सिटी के प्रागंण में राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयनित होने वाले विद्यालय की प्रतिभाओं का स्वागत किया गया एवं ट्राफी व प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों केशव धनवानी, वंशिक अग्रवाल, कनिष्क अग्रवाल, अमन कुमावत, आयुष कुमार स्वामी, कुलदीप स्वामी व नितेश धनवानी को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में कोच कमल कुमार गोयर, शारीरिक शिक्षक महेन्द्र महिया एवं अभिभावकों का सम्मान करते हुए संस्था के कार्यकारिणी सदस्य अध्यक्ष कमल कुमार पहाड़िया, सचिव संतोष कुमार पहाड़िया, लालचन्द जैन, कोषाध्यक्ष सुभाष पहाडिया, विनोद कुमार झांझरी, अशोक कुमार बज, अजित कुमार पहाड़िया, अशोक कुमार झांझरी, अमित कुमार पहाड़िया एवं प्रधानाघ्यापिका श्रीमती शशि सोनी ने सभी का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में श्रवणलाल अग्रवाल, दिनेश धनवानी, विजय पारीक, गोलू गौड, पप्पूलाल स्वामी , कैलाशचन्द स्वामी, घनश्याम कुमावत आदि सम्मिलत हुए। संस्था अध्यक्ष कमल कुमार पहाड़िया ने प्रधानाध्यापिका व सभी अध्यापकों को माला पहनाकर सम्मानित किया व इस सफलता हेतु शुभकामनाएँ देकर धन्यवाद दी ।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article