Saturday, September 21, 2024

दुर्गापुरा में अष्टान्हिका महापर्व में सिद्धचक्र मण्डल पूजा का आयोजन हुआ

विधान पूर्णाहुति व श्रीजी की शोभा यात्रा के साथ सम्पन्न

जयपुर। परम पूज्य गणिनी आर्यिका श्री 105 भरतेश्वरमति माताजी ससंघ के सानिध्य में श्री दिगम्बर जैन मंदिर चन्द्रप्रभ जी दुर्गापुरा जयपुर में अष्टान्हिका महापर्व में श्री सिद्धचक्र महा मण्डल विधान की पूजा संगीत के साथ विधानाचार्य पं दीपक शास्त्री एवं अनुकम्पा दीदी के निर्देशन में मंगलवारदिनांक 1नवम्बर से 08 नवम्बर तक्- तक प्रतिदिन प्रातः 7.00 बजे से पांडाल में अभिषेक व शांति धारा हुई। दिनांक 08.11.2022 मंगलवार को जयकारों के साथ भक्ति भाव से इन्द्र इन्द्राणियों ने 1024 अर्घ्य चढ़ाये। श्री दिगम्बर जैन मंदिर चन्द्रप्रभ जी ट्रस्ट दुर्गापुरा जयपुर के अध्यक्ष प्रकाश चन्द जैन चांदवाड़ एवं मंत्री राजेन्द्र कुमार जैन काला ने बताया कि दिनांक 09.11.2022 बुधवार को सिद्ध चक्र महा मण्डल विधान पूजा पूर्णाहुति एवं श्रीजी की शोभा यात्रा के साथ हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में सर्वाधिक नवदिवसीय णमोकार महामंत्र जाप कर्ता एवं चातुर्मास मंगल कलश के समक्ष सर्वाधिक जाप करने वालों को सम्मानित किया गया।, समापन पर गणिनी आर्यिका श्री आशीर्वचन में सभी को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। प्रवचन से पूर्व विधान पूजा के मुख्य पात्रों में सोधर्म इन्द्र इंद्राणी श्रीमान हर्ष चन्द जी श्रीमती मुन्ना देवी जी जैन सोगानी, महा यज्ञ नायक नेमी कुमार श्रीमती मुन्ना देवी जैन छाबड़ा, कुबेर इन्द्र डॉ मोहन लाल जी जैन मणि श्रीमती डाक्टर शांति देवी जी जैन, श्रीपाल मैना सुन्दरी ललित कुमार श्रीमती अनीता जैन काला चन्दलाई वाले, ईशान इन्द्र राजेन्द्र कुमार जैन शीला जैन काला चन्दलाई वाले, पूजा सामग्री पूण्यार्जक विमल कुमार जैन श्रीमती सुशीला दीपक जैन पोद्दार ने दीप प्रज्ज्वलित किया।

ट्रस्ट के द्वारा अनुकम्पा दीदी व पं दीपक जैन शास्त्री के निर्देशन में सिद्ध चक्र मंडल विधान पूजा सम्पन्न कराने पर उनका सम्मान करते हुए बहुत-बहुत हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया, साथ सभी मुख्य पात्रों का, अनिल कुमार जैन ललितपुर, संगीतकार महेश जैन एण्ड पार्टी महुआ, का हार्दिक स्वागत करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। स्वागत में ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रकाश चन्द जैन चांदवाड़, उपाध्यक्ष सुनील कुमार जैन संगही, नरेश कुमार जैन बाकलीवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमान विमल कुमार जी जैन गंगवाल, संगठन मंत्री श्रीमान महावीर प्रसाद जी जैन बाकलीवाल, सांस्कृतिक मंत्री श्रीमती रेखा जी पाटनी, श्रीमान राजेन्द्र कुमार जैन रांवका, श्रीमान जय कुमार जी जैन, आदि उपस्थित थे। श्रीजी की शोभा यात्रा में श्री दिगम्बर जैन चन्द्रप्रभु महिला मण्डल दुर्गापुरा की अध्यक्ष श्रीमती रेखा लुहाड़िया मंत्री श्रीमती रानी सोगानी के साथ समस्त कार्य कारिणी श्री दिगम्बर जैन चन्द्रप्रभु महिला मण्डल दुर्गापुरा, समस्त कार्य कारिणी श्री दिगम्बर जैन मंदिर चन्द्रप्रभ जी ट्रस्ट दुर्गापुरा व सभी श्रद्धालु आर्यिका संघ के साथ जय जयकार करते हुए चल रहे थे। बैंड बाजा की मधुर आवाज़ में भक्ति करते हुए शोभा यात्रा सम्पन्न हुई। जयकारों के साथ श्रीजी को यथावत विराजमान किया गया। अन्त में सभी ने वात्सल्य भोजन किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article