Saturday, September 21, 2024

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सन्मति की धार्मिक पूजन विधान संपन्न

किया साज संगीत से पारस विहार जैन मंदिर मुहाना में कल्याण मंदिर विधान
जयपुर।
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सन्मति द्वारा पारस विहार मुहाना जैन मंदिर परिसर में कल्याण मंदिर पूजन विधान भक्ति से ओत प्रोत सुंदर वातावरण में संपन्न हुआ। विधान के अंतर्गत प्रथम अभिषेक कर्ता अनिल ज्योति जैन चौधरी, शांतिधारा कर्ता अशोक गंगवाल, दिनेश-संगीता गंगवाल, सोधर्म इंद्र ग्रुप अध्यक्ष मनीष-शोभना लोंग्या, इंद्र संस्थापक अध्यक्ष राकेश-समता गोदिका, राजेश-रानी पाटनी, दिलीप-प्रमिला पाटनी, प्रदीप-प्राची जैन, कमल-मंजू ठोलिया, चेतन-डॉ अनामिका पापड़ीवाल, पंकज-नीना पाटनी थे। मंडल पर दीप प्रज्ज्वलित कर्ता विनोद-हेमा सोगानी, पूजन सामग्री पुण्यार्जक सुनील-सुनीता गोदिका रहे। मुख्य समन्वयक राकेश-समता गोदिका, राजेश-जैना गंगवाल ने बताया कि कार्यक्रम में विनोद-हेमा सोगानी, सुनील-सुनीता गोदिका, अनिल-ज्योति जैन चौधरी समन्वयक तथा राकेश-नीरा लुहाड़िया, नितेश-मीनू पांड्या, राजेंद्र-कुसुम जैन, मनोज-ममता शाह सयोजक थे।
इस सुंदर व भक्ति पूर्ण आयोजन में प्रसिद्ध गायक अशोक गंगवाल की पूरी टीम श्रीमती समता गोदिका, श्रीमती ममता शाह, श्रीमती मंजू ठोलिया ने अपने मधुर गायन से चार चांद लगा दिए। पारस विहार जैन मंदिर की संपूर्ण व्यवस्थापक कमेटी विशेष रूप से अध्यक्ष पवन गोदिका, धर्मेंद्र गोदिका का भी अध्यक्ष मनीष लोंग्या ने आभार व्यक्त किया। सचिव राजेश-रानी पाटनी ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में सभी को चक्रेश- पिंकी जैन तथा पवन-रीटा पाटनी द्वारा धार्मिक हाऊजी खिलाई गई। ग्रुप संरक्षक दर्शन-विनीता बाकलीवाल के अनुसार समारोह में समाज श्रेष्ठी उमराव जी संघी, महेश काला, रीजन चेयरमैन राजेश-सीमा बड़जात्या, सचिव निर्मल-सरला संघी, डॉक्टर पी सी जैन, दिनेश पारीक, सुनील-मीना चौधरी, सुधीर गंगवाल, पदम जी भोसा, राजकुमार जी कोठारी, विनोद जी-सुमन पाटनी, बाबूलाल जी-सुमन गोदिका आदि अनेक गणमान्य नागरिको ने उपस्थित होकर ग्रुप सदस्यो का मनोबल बढ़ाया।

Previous article4 Sep 2024
Next article5 Sep 2024
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article