Saturday, September 21, 2024

जैन सोश्यल ग्रुप हेरिटेज सिटी द्वारा 260 वां भक्तामर पाठ का आयोजन

जयपुर । जैन सोश्यल ग्रुप हेरिटेज सिटी के सदस्यो ने अपना 260 वां भक्तामर पाठ 48 दीपक प्रज्ज्वलित कर रिद्धि मन्त्रो के साथ शान्ति नगर,दुर्गापुरा स्थित श्री चंद्र प्रभु दिगम्बर जैन मंदिर मे सम्पन्न किया। इस अवसर पर ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष बज ने बताया कि हेरिटेज ग्रुप अपने स्थापना वर्ष 2001 से निरन्तर प्रतिमाह विभिन्न मन्दिरो मे भक्तामर पाठ करता आ रहा है इसी क्रम मे आज 260 वीं कडी का आयोजन यहां हुआ। ग्रुप अध्यक्ष महावीर सेठी ने उपस्थित सभी धर्म श्रेष्ठीजनो को दीपावली की अग्रिम बधाई दी और कहा कि आज यह अनुष्ठान कर हेरिटेज ग्रुप ने दीपावली का आगाज कर दिया है। हेरिटेज ग्रुप के पधाधिकारीयो का मन्दिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बडजात्या ने तिलक लगा माला पहनाकर स्वागत किया । मन्दिर समिति के सहसचिव सुरेश चंद श्रीमाल ने हेरिटेज ग्रुप द्वारा भक्तामर के माध्यम से धर्म प्रभावना फेलाने के लिए बधाई दी। कार्यक्रम संयोजक शान्ति काला ने सम्पुर्ण कार्यक्रम का सुन्दर संचालन किया। इस अवसर पर ग्रुप के पुर्व अध्यक्ष शान्ति कुमार – रेणु काला की और से मन्दिरजी को एक दीवार घड़ी भेंट की गई। अतं मे ग्रुप सचिव अरूण पाटनी ने समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए मन्दिर प्रबंध समिति का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article