Saturday, September 21, 2024

श्री दिगम्बर जैन महा समिति महिला संभाग ने बांटे कम्बल

बारा। श्री दिगम्बर जैन महा समिति महिला संभाग ने कम्बल बांटे। संस्था अध्यक्ष चन्द्रकला सेठी ने बताया कि संस्था द्वारा जरूरत मन्द महिलाओं को कम्बल, मोज़े बिस्किट के पैकेट आदि का वितरण किया। सचिव सरला जैन ने णमोकार मन्त्र पढ़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ललिता टोंग्या ने बताया कि यह कार्यक्रम संस्था के सभी सदस्यों द्वारा घर के कार्य मे सहयोग करने वाली बाइयो के लिए किया गया। युवा प्रकोष्ठ मंत्री रानी नोपडा ने कहा कि बढ़ती हुई सर्दी को देखते हुए 25 कम्बल पब्लिक पार्क में सभी को एक जगह एकत्रित करके दिए गए। जिनको पाकर वे अति प्रसन्न नजर आई। और उनका कहना था कि यदि आप लोग हमें भोजन करवाते तो हमे कोई फायदा नही होता। इसे तो हम बरसो तक ओढ़ कर ठंड से अपना बचाव कर सकते है। इस कार्यक्रम में संस्था की महिला प्रकोष्ठ मंत्री सोनिया चांदवाड़, पूर्णिमा सेठी, चन्द्रेश बड़जात्या, शकुंतला सोनी, विनोद गोधा, श्वेता गंगवाल आदि की उपस्थिति दी व अपना सहयोग दिया। सरला जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article