Saturday, September 21, 2024

जैनेश्वरी दीक्षा के साथ हुआ आचार्य श्री विनम्र सागर जी का पिच्छिका परिवर्तन

अभिनंदनोदय तीर्थ में कल्पद्रुम विधान, विश्वशान्ति महायज्ञ सम्पन्न

ललितपुर। अभिनंदनोदय तीर्थ (क्षेत्रपाल) ललितपुर में कल्पद्रुम महामण्डल 25 समवसरण विधान विश्व शान्ति महायज्ञ के समापन पर 26 नवम्बर को मध्यान्ह में उच्चारणाचार्य विनम्रसागर महाराज के ससंघ सानिध्य में दो जैनेश्वरी दीक्षाएं एवं पिच्छिका परिवर्तन प्रभावना पूर्वक सम्पन्न हुआ। आचार्यश्री ने जैनेश्वरी दीक्षा की महिमा बताते हुए कहा यह संयम की उत्कृष्ट साधना है। कार्यक्रम के शुभारम्भ में गणाचार्य विरागसागर महाराज के चित्र के सम्मुख दीपप्रज्जवलन श्रेष्ठी परिवार द्वारा किया गया जबकि आचार्य लश्री के पादप्रक्षालन का पुण्यार्जन राजेन्द्र जैन ,अंकित जैन मोनू थनवारा द्वारा किया गया। पाठशाला की बालिकाओं ने मंगलाचरण कर भव्य प्रस्तुति दी। पुण्यशाली भव्यजनों ने आचार्यश्री एवं संघस्थ मुनिराज विज्ञ सागर महाराज, मुनि श्री विनुत सागर महाराज, मुनि श्री शुभ सागर महाराज, मुनि श्री विश्वधीर सागर महाराज, मुनि श्री विश्वमित सागर महाराज, आर्यिका विमल श्री माता जी, आर्यिका विनेह श्री माता, वितप श्री माता जी, विसम श्री माता जी, विपुल श्री माता जी, विमुद श्री माता जी, विभव्य श्री माता जी, विशर्व श्री माता जी, प्रमा श्री माता जी की नवीन पिच्छिका का विमोचन कर आचार्यश्री को सौपी जिन्हें आचार्यश्री के करकमलों द्वारा साधुओं एवं पुरानी पिच्छिकाए संयमी श्रावकों को प्रदान की गई जिसकी संयोजना ब्रह्मचारिणी प्राची दीदी ने की। कार्यक्रम के पूर्व में नवीन पिच्छिका को लेकर श्रावकों ने भव्य शोभायात्रा वर्णी चौराहे से तलैया होते हुए निकाली जो अभिनंदनोदय तीर्थ पहुंची जहां प्रभावना पूर्वक अगुवाई हुई।
शोभायात्रा में सुधा कलश महिमा मण्डल का दिव्य घोष एवं महिला संगठनों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान आचार्य श्री के सम्मुख संघस्थ ब्रह्मचारी पवन भैया बीना एवं सुकुमाल भैया भोपाल ने दीक्षा का निवेदन किया। परिवारजन, समाज श्रेष्ठी एवं संघस्थ साधुओं की सहमति के उपरान्त आचार्य श्री ने दीक्षा संस्कार की क्रियाएँ सम्पन्न की जिसमें मुनिराज विज्ञसागर महाराज एवं प्रतिष्ठाचार्य पं० पवन जैन दीवान सागर का सहयोग रहा। दीक्षा के उपरान्त आचार्य श्री ने पवन भैया का नामकरण एलक विनमित सागर एवं सुकुमाल भैया का नामकरण क्षुल्लक विश्वगुण सागर जयजयकारों के बीच किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, विधायक सदर रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, प्रेस क्लव अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप चौबे, धर्मेन्द्र गोस्वामी के अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी सदर अभयनारायण राय को दिगम्बर जैन पंचायत ने प्रतीक चिन्ह के साथ सम्मानित किया।
इसके पूर्व प्रातःकाल उच्चारणाचार्य विनम्रसागर महाराज के संसघ सानिध्य में नित्यमह पूजन एवं शान्तिधारा पुर्णाजक परिवार द्वारा की गई। प्रतिष्ठाचार्य पं० पवन जैन दीवान एवं सहयोगी पं० संतोष जैन अमृत ने विधान की मांगलिक क्रियाएं एवं विश्वशान्ति महायज्ञ हवन सम्पन्न कराया जिसमें मुख्य पात्र चक्रवर्ती आनंद जैन प्रियंका जैन भावनगर, सौधर्म इन्द्र अशोक जैन सुमन जैन उमरिया, धनपति कुवेर महेश जैन लवी जैन झरावटा, वैभव-वैशाली सर्राफ, शुभम साक्षी जैन सर्राफ किसलवास, महायज्ञनायक का० मनोज जैन मानसी जैन, ईशान इन्द्र अंशुल सराफ, महामण्डलेश्वर राजीव जैन नमिता जैन सानतेन्द्र कपूरचंद लागौन, माहेन्द्र धन्यकुमार जैन एडवोकेट सहित शताधिक इन्द्र इन्द्राणि सम्मलित हुए । इस मौके पर अनिल जैन अंचल, डा० अक्षय टडैया, आकाश जैन भारत गैस, सनत जैन खजुरिया, सौरभ जैन सीए, मनोज जैन बबीना, मोदी पंकज जैन, राजेन्द्र जैन थनवारा, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, अशोक दैलवारा, विजय जैन, कैप्टन राजकुमार जैन, डॉ सुनील संचय,पुल्ली सराफ, अक्षय अलया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

-डॉ सुनील संचय

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article