Saturday, September 21, 2024

दुर्गापुरा जैैन मंदिरजी में नन्दीश्वर द्वीप विधान का आयोजन

जयपुर। श्री दिगम्बर जैन मंदिरजी चन्द्र प्रभ जी दुर्गापुरा में आज से अठाईयों के मौके पर श्रावक-श्राविकाओं ने आज से नन्दीश्वर द्वीप वृहद विधान(बावन पूजा) रचयिता कविवर पं.जिनेश्वर दास कृत शुरू किया, जिसमें 52 पूजायें विधान की होंगी। इस पूजा को बडे भक्तिभाव से कराने का पुण्य डां शान्ति जैन “मणि”, श्रीमति प्रतिभा गोधा व श्रीमति कैलाश का है। पूजा का आयोजन डां एम एल जैन “मणि” व कैलाश चन्द्र जैन के संयोजन में किया गया है। मंदिर अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र चांदवाड व मंत्री राजेन्द्र कुमार काला ने पुर्ण सहयोग एवं बधाई दी है। आज आवश्यक पूजाओं के अलावा विधान की 7 पूजायें बडे भक्तिभाव से की गई।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article