Saturday, September 21, 2024

महासती श्री पुष्पवती जी (माताजी )म.सा. का 99वां जन्म दिवस मनाया

जयपुर। परम पूज्या राजस्थान सिंहनी महाश्रमणी गुरुमाता महासती श्री पुष्पवती जी म सा, परम पूज्या उपप्रवर्तिनी मरुधरा शिरोमणि सद्गुरुवर्या महासती श्री राजमती जी म सा, प्रखर वक्ता डॉ. साध्वी श्री राज रश्मि जी म सा, डॉ. साध्वी श्री राज ऋद्धि जी म सा आदि ठाणा के पावन सान्निध्य एवं श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संस्था, मानसरोवर जयपुर के तत्वावधान में परम पूज्या महाश्रमणी राजस्थान सिंहनी स्वाध्याय प्रेमी सरलमना गुरुमाता महासती श्री पुष्पवती जी (माताजी )म.सा. का 99 वां जन्म दिवस16 नवंबर को गुरुवार को विविध आयोजनो के साथ मनाया गया। धर्म सभा मे उपस्थित सभी श्रावक-श्राविकाओ ने 2-2 सामायिक के साथ गुरू गुणगान किया।99 वे जन्म दिवस के उपलक्ष्य मे परम् गुरूभक्त परिवार द्वारा 99 लक्की ड्रा निकाले गये। इस पावन प्रसंग पर श्री संघ द्वारा 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ जनो का सम्मान किया गया। गुरूमाता के 99 वे जन्म दिवस के उपलक्ष्य मे मानसरोवर श्री संघ द्वारा एक दिन पूर्व 15 नवम्बर को वृद्धाश्रम, बाल आश्रम विभिन्न स्थानो अन्नदान सेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर पूर्व मे आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओ के परिणाम घोषित किये गये तथा गुरूभक्त परिवार द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। संघ अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार जैन ‘राजा’ ने बताया की गुरूमाता के 99 वे जन्म दिवस को मनाकर श्री संघ अपने आप को धन्य एवं गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं मानव सेवा के कार्य किये गये। संघ मंत्री प्रकाश लोढ़ा ने बताया की इस अवसर पर लगभग 700 से अधिक श्रावक-श्राविकाओ ने जन्म दिवस पर उपस्थित होकर धर्म लाभ लिया तथा श्री संघ को आतिथ्य सेवा का लाभ दिया। कार्यक्रम पश्चात श्री संघ द्वारा सभी के भोजन व्यवस्था रखी गई।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article