Saturday, September 21, 2024

दीपावली स्नेह समारोह एवं भाई दूज कार्यक्रम संपन्न

दीपमाला का त्यौहार है, दीपावली: ब्रह्माकुमारी माधुरी

मनीष विधार्थी/शाहगढ़। प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय बी. एस. जैन कंपाउंड के तत्वावधान में दीपावली स्नेह समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मंचासीन अतिथियों द्वारा दीपप्रज्लन दीप से दीप जलाओ कार्यक्रम जिसमें सभी उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा 101 दीप प्रज्वलित कर दीपावली महापर्व मनाया नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में मुख्यवक्ता ब्रह्माकुमारी बहिन माधुरी दीदी छतरपुर,दीपा दीदी, सुमन दीदी गोल्डी दीदी एवं विशेष प्रस्तुतियों वाले बच्चों का सम्मान तहसील प्रेस क्लब द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हुकुमचंद जैन जिला उपाध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ अमरमऊ, मुख्य अतिथि प्रकाश अदावन अध्यक्ष तहसील प्रेस क्लब शाहगढ़, रमेश विश्वकर्मा अमरमऊ संयोजन एवं संचालन ब्रह्माकुमारी दीपा दीदी एवं मनीष विद्यार्थी, सभी मंचासीन अतिथियों ने अपने विचार रखे। अंत में कार्यक्रम की मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी बहिन माधुरी दीदी ने अपनी उद्बोधन में कहा की दीपावली पर्व दीपों का पर्व है हम प्रतिदिन घर या मंदिर में एक -एक दीपक जलते हैं लेकिन दीपावली के दिन हम सभी भगवान के समक्ष अनेक दीपक जलते हैं इसलिए इस त्यौहार को दीपमाला या दीपों का त्यौहार भी कहते हैं। हमारे घरों की साफ सफाई के साथ घर में दीपों को जलाकर घर को पवित्र करते हैं । अंत में सभी ने लक्ष्मी जी की पूजन की एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का आभार ब्रह्माकुमारी दीपा बहिन ने माना।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article