Sunday, September 22, 2024

प्रताप गौरव केन्द्र: दुर्गानवमी पर होगा दुर्गा सप्तशती यज्ञ

नियमित हो रहा है दुर्गा सप्तशती का पाठ

उदयपुर। शहर के समीप राष्ट्रीय तीर्थ प्रताप गौरव केंद्र स्थित भक्ति धाम में विराजित चामुण्डा माता के समक्ष नियमित दुर्गा सप्तशती का पाठ हो रहा है। बता दें, नवरात्रि स्थापना के साथ ही प्रतिवर्ष की परम्परानुसार शुरू हुआ यह पाठ नवरात्रि समापन तक चलेगा और दुर्गानवमी पर दुर्गा सप्तशती यज्ञ भी किया जाएगा। प्रताप गौरव केन्द्र निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि दुर्गानवमी पर 23 अक्टूबर को प्रातः वेला में दुर्गा सप्तशती यज्ञ में दुर्गा सप्तशती के सभी श्लोकों पर आहुतियां अर्पित की जाएंगी। पं. योगेश श्रीमाली के पौरोहित्य में मुख्य जजमान अशोक पुरोहित विधि-विधान से दुर्गा सप्तशती यज्ञ करेंगे। उन्होंने बताया कि यह यज्ञ विश्व शांति, भारत की प्रगति, भारत की सशक्तता की कामना को लेकर किया जा रहा है। इस अवसर पर नौ कन्याओं व एक बटुक का परम्परानुसार विधिवत पूजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि भारतीय शास्त्रों में नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व माना गया है। सक्सेना ने बताया कि नवरात्रि में नियमित रूप से दुर्गा सप्तशती का पाठ पं. हिम्मत गर्ग कर रहे हैं। भक्तिधाम में नियमित रूप से सेवा-अर्चना होती है और क्षेत्रवासी सुबह-शाम दर्शन व आरती में सम्मिलित होते हैं। रिपोर्ट : योवंतराज माहेश्वरी

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article