Saturday, September 21, 2024

तीर्थ बचाओ धर्म बचाओ जन आंदोलन की जानकारी दी

राजेश जैन दद्दू/दिल्ली। आचार्य श्री 108 वसुनंदी जी के शिष्य पूज्य युगल मुनि श्री शिवानंद जी महाराज और युगल मुनि श्री प्रश्मानंद जी महाराज के सानिध्य में धर्म जाग्रति युवा मंडल द्वारा 400वें अभिषेकोत्सव के अवसर पर आयोजित विशाल सभा में विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने गिरनार, शिखर जी गोम्मटगिरी खजुराहो सहित सभी जैन तीर्थों के संरक्षण हेतु 17 दिसंबर को रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले देशव्यापी “तीर्थ बचाओ धर्म बचाओ आंदोलन” की जानकारी देकर युगल मुनियों का आशीर्वाद लिया। विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मुनि श्री शिवानंद जी महाराज ने कहा कि गुजरात राज्य सरकार और प्रशासन को कोर्ट के आदेशों का पालन करें और गिरनार पर्वत पर पुलिस बल नियुक्ति के साथ आधुनिक थाना और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था करते हुए जैन समाज के साथ न्याय करना चाहिए। उपस्थित उत्तम नगर व अन्य स्थानों से आए जैन समाज और युवा मंडल के सदस्यों आकाश जैन ने विश्व जैन संगठन का पूर्ववत सहयोग करने की घोषणा की गई।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article