Saturday, September 21, 2024

भव्य जैनेश्वरी दीक्षा समारोह धुलियान में 22 अक्टूबर को

धुलियान, पश्चिम बंगाल। आर्यिका विन्ध्यश्री माताजी ससंघ का 29वां चातुर्मास पवित्र गंगा नदी किनारे बसी धुलियान नगरी में धर्म प्रभावना के चल रहा है। 50 दिवसीय जिन सहस्रनाम महा अर्चना सफलता के साथ सम्पन्न हुई। इसी क्रम में 22 अक्टूबर 2023 रविवार को जैनेश्वरी दीक्षा होगी जिसमें आचार्य विराग सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से आर्यिका विन्ध्यश्री माताजी की गृहस्थावस्था की जन्म जननी ब्र.पार्वती देवी को आर्यिका विन्ध्यश्री माताजी देंगी दीक्षा के संस्कार तथा 24 अक्टूबर 2023 को आर्यिका विन्ध्यश्री माताजी द्वारा दीक्षित 4 शिष्याओ का गुरु उपकार दिवस मनाया जायेगा।

संकलन: संजय बड़जात्या धुलियान

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article