Saturday, September 21, 2024

मुनिभक्त चक्रेश जैन श्रावक रत्न से सम्मानित

बरकत नगर के श्री चन्द्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में लगातार चौदहवां चातुर्मास
आचार्य नवीन नन्दी महाराज के सानिध्य में उत्तम तप लक्षण मनाया

जयपुर। बरकत नगर के श्री चन्द्र प्रभू दिगम्बर जैन मदिर में इस वर्ष निरन्तरता के क्रम में चौदहवां वर्षायोग हेतु परम पूज्य आचार्य नवीन नंदी महाराज का चातुर्मास सम्पन्न हो रहा है। इस मौके पर सोमवार को मुनिभक्त चक्रेश जैन को श्रावक रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया। वर्षायोग समिति में धार्मिक एवं सांस्कृतिक संयोजक सतीश जैन अकेला ने बताया कि मंदिर प्रबध समिति तथा वर्षायोग समिति के यशस्वी अध्यक्ष चक्रेश कुमार जैन को उनके समपर्ण’ धार्मिक प्रवृति तथा मुनि भक्ति को दृष्टिगत रखते हुए पूज्य आचार्य श्री ने उन्हें श्रावक रत्न की उपाधि से विभूषित किया हैं। स्थानीय समाज ‘मंदिर प्रबध समिति’ अरिहन्त महिला मण्डल व समस्त विधानकर्ताओं ने करतल ध्वनि से उक्त उपाधि के महिमा मंडित होने पर भाव विभोर होते हुए अनुमोदना की और एक प्रशस्ति पत्र प्रदान कर चक्रेश कुमार जैन को सम्मानित किया। इस अवसर पर सामूहिक क्षमा वाणी पर्व पर पधारने के लिए राजस्थान जैन सभा के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन, महामंत्री मनीष बैद, मंत्री विनोद जैन कोटखावदा, संयुक्त मंत्री भानू छाबडा ने पूज्य आचार्य श्री के पावन चरणो में श्रीफल अर्पित करते हुए श्रावक रत्न को शुभ कामनाए प्रेषित की। उत्तम तप लक्षण की पूजन विधान से पूर्व वृहद शान्ति धारा का सौभाग्य भी वर्षायोग पुण्यार्जक चक्रेश कुमार जैन को प्राप्त हुआ। जैन ने बताया कि मंगलवार को उत्तम त्याग लक्षण मनाया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article