Saturday, September 21, 2024

“भरत के भारत चंद्रयान से चंद्रमा पर अकृत्रिम चेत्यालयों के दर्शन”

जयपुर। श्री दिगंबर जैन मंदिर जनता कॉलोनी, जनता कॉलोनी जैन सभा एवं जैन युवा महिला फेडरेशन के संयुक्त तत्वाधान में सुगंध दशमी महापर्व पर विशाल झांकी भरत के भारत में चंद्रयान से चंद्रमा पर अकृत्रिम चेत्यालयो के दर्शन की लगाई गई। झांकी को देखने के लिए उमडी भीड उपस्थित जनमानस के विचारों से ऐसा प्रतीत हो रहा था भरत के भारत में चंद्रयान से लोग चंद्रमा पर पहुंच रहे हो और साक्षात अकृत्रिम चेत्यालयो के दर्शन कर अपने आप को धन्य समझ रहे थे। पूर्व अध्यक्ष एवं समन्वयक सुधीर-मंजू गंगवाल, संयोजक विनोद-सुधा जैन एवं संदीप-रश्मि झंझरी ने बताया जयपुर के जैन समाज के साथ-साथ दिगर समाज के लोगों ने भी झांकी का अवलोकन करने के पश्चात जन मानस से ऐसा लग रहा था कि हम चंद्रयान से चंद्रमा पर पहुंच अकृत्रिम चेत्यालयो के साक्षात दर्शन कर रहे हो। जनता कॉलोनी जैन सभा के अध्यक्ष प्रकाश पापड़ीवाल, सचिव उजास जैन ने बताया झांकी का उद्घाटन समाज श्रेष्ठी राजवर्धन अभिषेक जैन द्वारा किया गया भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अशोक परनामी, जयपुर शहर पूर्व अध्यक्ष संजय जैन, राजस्थान जैन सभा के अध्यक्ष सुभाष चंद्र जैन, कमल बाबू जैन, पी.सी छाबड़ा, परम मुनि भक्त विनोद जैन मोनू छाबड़ा, सी.एस.जैन के साथ-साथ समाज के कई गणमान्य श्रेष्ठि जनों ने झांकी का अवलोकन कर प्रदर्शन को सराहा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article