Saturday, September 21, 2024

दशलक्षण महापर्व पर दुर्गापुरा जैन मंदिर में उत्तम सयम धर्म की पूजा हुई

जयपुर। श्री दिगंबर जैन मंदिर चन्द्रप्रभ जी दुर्गापुरा, जयपुर में दशलक्षण महापर्व पर 24 सितंबर 2023 रविवार को प्रातः 6.30 बजे मूल नायक श्री 1008 चन्द्रप्रभ भगवान जी के प्रथम अभिषेक शांतिधारा करने का पुण्यार्जन राजकुमार जैन श्रीमती चंदा जैन सेठी परिवार ने प्राप्त किया। दश लक्षण महा मण्डल पूजा के सोधर्म इन्द्र इंद्राणी प्रकाश चन्द प्रेम देवी जैन बाकलीवाल रहे तथा महा आरती का पुण्यार्जन भी प्राप्त किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रकाश चन्द जैन चांदवाड़ एवं मंत्री राजेन्द्र कुमार जैन काला ने बताया कि उत्तम संयम धर्म की विधानाचार्य पंडित दीपक शास्त्री के मंत्रोच्चार एवं संगीतकार पवन बड़जात्या एवं पार्टी की मधुर आवाज़ में उत्तम संयम धर्म की पूजा भक्ति भाव से श्रद्धालुओं द्वारा की गई। विद्यासागर पाठशाला दुर्गापुरा के नन्हे मुन्ने बच्चों ने जिन धर्म की महिमा नाटक का मंचन किया।कार्यक्रम के पश्चात सभी बच्चों को पुरस्कृत किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article