Sunday, September 22, 2024

फोटो जर्नलिस्ट मनोज छाबड़ा के चित्रों की प्रदर्शनी ‘लेंस आन लाइफ‘ का उद्घाटन अखिलेश यादव ने किया

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज ललित कला अकादमी, अलीगंज लखनऊ में जाने माने फोटो जर्नलिस्ट श्री मनोज छाबड़ा के चित्रों की प्रदर्शनी ‘लेंस आन लाइफ‘ का उद्घाटन किया। मनोज के पिता वयोवृद्ध 94 वर्षीय प्रवीण चंद्र छाबड़ा ने अखिलेश यादव को आशीर्वाद दिया। यह प्रदर्शनी मनोज ने अपनी माताजी स्व. श्रीमती संतोष देवी छाबड़ा को समर्पित की है। अखिलेश यादव ने मनोज छाबड़ा को तस्वीरों के माध्यम से अनेक कहानियों को जीवंत रूप देने के लिए बधाई देते हुए कहा कि मनोज ने फोटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में लम्बे समय तक काम किया है और उनकी प्रतिभा मुखर होकर बोलती है। चित्रों के माध्यम से हजारों शब्दों को वाणी मिलती है। अखिलेश यादव ने कहा कि फोटोग्राफी उन क्षणों व घटनाओं की सुरक्षा करती है जो हमेशा याद आती हैं। मनोज ने टाइम्स आफ इंडिया और नवभारत टाइम्स में 25 वर्षों तक सेवाएं दी है। अपनी फोटो में वे दृश्यों के साथ भावनाओं को भी उतारने में सक्षम हैं। उनके काम की सभी सराहना और सम्मान करते है। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में पत्रकार, छायाकार, लेखक तथा सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर नीलू छाबड़ा, चेतन छाबड़ा सहित टाइम्स ग्रुप के सदस्य भी उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article