Saturday, September 21, 2024

श्री दिगंबर जैन मंदिर चन्द्रप्रभ जी दुर्गापुरा, जयपुर में भक्तामर अनुष्ठान हुआ

जयपुर। श्री दिगंबर जैन मंदिर चन्द्रप्रभ जी दुर्गापुरा, जयपुर में दशलक्षण महापर्व में दिनांक 21 सितंबर 2023 गुरुवार को प्रातः 6.30 बजे मूल नायक श्री 1008 चन्द्रप्रभ भगवान जी के प्रथम अभिषेक शांतिधारा करने का पुण्यार्जन जी सी जैन विशल्या जैन बड़जात्या परिवार ने प्राप्त किया। दश लक्षण महा मण्डल पूजा के सोधर्म इन्द्र इंद्राणी पवन कुमार गुणमाला लुहाड़िया रहे तथा महा आरती का पुण्यार्जन प्राप्त किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रकाश चन्द जैन चांदवाड़ एवं मंत्री राजेन्द्र कुमार जैन काला ने बताया कि विधानाचार्य पंडित दीपक शास्त्री के मंत्रोच्चार एवं संगीतकार पवन बड़जात्या एवं पार्टी की मधुर आवाज़ में उत्तम आर्जव धर्म की पूजा भक्ति भाव से श्रद्धालुओं द्वारा की गई। यूनिक किट्टी ग्रुप ने महाआरती कर पुण्यार्जन किया। महाआरती के पश्चात उत्तम आर्जव धर्म पर श्री दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर की गरिमा व रीतिका जैन बालिकाओं ने प्रवचन किए। श्री दिगंबर जैन चन्द्रप्रभु महिला मंडल दुर्गापुरा जयपुर की अध्यक्ष श्रीमती रेखा लुहाड़िया एवं मंत्री श्रीमती रानी सोगानी ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्री भक्तामर जी का 48 दीपक द्वारा रिद्धि मंत्र सहित पाठ – पं दीपक कुमार जैन शास्त्री एवं संगीतकार पवन बड़जात्या की मधुर आवाज़ में सम्पन्न हुआ। आयोजक श्री दिगम्बर जैन मंदिर चन्द्रप्रभजी ट्रस्ट दुर्गापुरा जयपुर एवं श्री दिगम्बर जैन मंदिर चन्द्रप्रभु महिला मंडल दुर्गापुरा जयपुर थे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article