Saturday, September 21, 2024

श्री दिगंबर जैन मंदिर एस.एफ.एस. में दस लक्षण महापर्व पर विभिन्न कार्यक्रम का होगा आयोजन

जयपुर। श्री दिगंबर जैन मंदिर एस.एफ.एस. राजावत फार्म मानसरोवर जयपुर में आज से दशलक्षण महापर्व का शुभारंभ बड़े उत्साह से प्रारंभ हुआ। आज दिनांक 19 सितंबर क्षमा धर्म पर प्रातः 6:30 बजे नित्य नियम अभिषेक शांति धारा पुण्यार्जक कमलेश कुमार सुशील हितेश अनीता भावेश हितांशी एवं समस्त कासलीवाल परिवार फागी वालों ने शांतिधारा की। तुरंत पश्चात झंडा रोहण कर्ता नरेंद्र मंजू लौंगया 5/42 परिवार द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन ताराचंद ललित जैन पटेल नगर वालों ने किया। मंडल विधान कलश स्थापना हेतु विनोद रेखा जैन सचिवालय बिहार एवं दीप प्रज्ज्वलित प्रोफेसर इंद्रप्रभ मृदुला, राहुल अनिका जैन ने किया। मंडल पर सोधर्म इंद्र बनकर प्रेमचंद राजेश काला परिवार के द्वारा स्थापना की गई। मंडल विधान पूजन मिलाप चंद कमल जी टोंगया एवं सिमरन संस्कृति संस्थान महिला कॉलेज की आई हुई विदुषी अध्यापिकाओं द्वारा पूजन प्रारंभ करवाई गई। महामंत्री सौभाग मल जैन ने बताया कि आए हुए सभी अतिथियों का सम्मान समिति अध्यक्ष डॉक्टर राजेश कiला मंत्री रवि बाकलीवाल युवा मंडल अध्यक्ष मनोज कiला मंत्री जिनेंद्र जैन महिला मंडल मंत्री आशा जैन द्वारा किया गया। अध्यक्ष राजेश काला ने बताया कि सायंकiल प्रतिदिन आरती के पश्चात प्रवचन माला एवं युवा मंडल महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी रखा गया है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article