Friday, March 6, 2026

जग्गा की बावड़ी में 9 अक्टुबर को वार्षिक मेला व डोम का होगा उद्घाटन

आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज के सानिध्य मे होगा समारोह
जयपुर। श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र जग्गा की बावड़ी में 9 अक्टुबर को वार्षिक मेला व नव निर्मित डोम का उद्घाटन आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज के सानिध्य मे होगा। मानद मंत्री सुनील बख्शी ने बताया कि समारोह के लिए आचार्य श्री का मंगल प्रवेश जग्गा की बावड़ी में 9 अक्टुबर को प्रातः 7 बजे होगा तत्पश्चात् 7.30 बजे अभिषेक शांति धारा, 8.15 बजे डोम का उद्घाटन पुण्यार्जाक संजीव – चंद्रिका , समर्थ जैन के द्वारा होगा । 8.30 बजे से आचार्य श्री के मंगल प्रवचन के पश्चात् 24 तीर्थंकर विधान का आयोजन होगा । आज भट्टारक जी की नशियां मे वार्षिक मेला व डोम के उद्घाटन के पोस्टर का विमोचन आचार्य श्री सुनील सागर जी के सानिध्य मे किया गया ।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar