Sunday, September 22, 2024

आदिनाथ भवन मानसरोवर में हुआ औषधालय का भव्य लोकार्पण

जयपुर। मीरा मार्ग स्थित श्री आदिनाथ भवन में विराजित पूज्य त्रय मुनिराजो के सानिध्य में श्री आदिनाथ दिगंबर जैन समिति द्वारा संचालित श्री फतेहलाल जैन धर्मार्थ आयुर्वेदिक औषधालय का भव्य लोकार्पण हजारों लोगों के सानिध्य में संपन्न हुआ। इसका लोकार्पण पुण्यार्जक परिवार धर्म श्रैष्टि इंद्र कुमार महेश कुमार अशोक कुमार राजेंद्र कुमार (अशोका इलेक्ट्रिक एंड लाइट्स) द्वारा श्री फतेहलाल जी एवं श्रीमती रतन देवी जैन की पुण्य स्मृति में किया। समिति के अध्यक्ष सुशील पहाड़िया ने बताया कि औषधालय के लोकार्पण के अलावा मीरा मार्ग जैन समाज के गौरव प्राचार्य शीतल चंद पर लिखे जाने वाले श्रुतांवेशी की विवरणिका का भी विमोचन हुआ। समिति के मंत्री राजेंद्र कुमार सेठी ने बताया कि इस शुभ अवसर पर कई गणमान्य विद्वान व अनेक संस्थाओं के प्रतिनिधि पधारे। समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील बेनाडा व सांस्कृतिक मंत्री जम्बू सोगाणी ने सभी पधारे हुए गणमान्य अतिथियों का सम्मान किया। समिति के संयुक्त मंत्री मनोज जैन ने बताया कि इस अवसर पर अनेक धार्मिक बंधुओ ने औषधालय के लिए मासिक व वार्षिक रूप से औषध दान देने की घोषणा की। समिति के अध्यक्ष ने सभी दानदाताओं का आभार प्रकट किया। दिनांक 13 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक आदिनाथ भवन में होने जा रहे सर्वतोभद्र महामंडल विधान के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। पोस्टर के विमोचन में कार्यकारिणी के सदस्यों के अलावा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती सुशीला रावंका और मंत्री श्रीमती रश्मि सांगानेरिया भी उपस्थित रहे। मंत्री राजेंद्र सेठी बताया कि इस विधान में बैठने वालों के लिए ₹2100 जोड़े की व ₹1100 एकल व्यक्ति की सहयोग राशि रखी गई है। यह राशि पूजन व्यवस्था में एवं भोजन व्यवस्था में सहयोग स्वरूप ली जा रही है। इस विधान में बैठने वाले सभी प्रमुख पात्रों को चांदी के सेट में पूजा करने का अवसर मिलेगा। विधान में बैठने वाले सभी के लिए वात्सल्य भोज की व्यवस्था रहेगी। सभी मंदिरों में शीघ्र कूपन भिजवा दिए जाएंगे जो कोई भी विधान में बैठना चाहता है अपना स्थान शीघ्र ही सुरक्षित कर लें। यह विधान जयपुर में लगभग 31 वर्ष पश्चात होने जा रहा है। अंत में कार्यक्रम के पश्चात सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई और अध्यक्ष ने सभी पधारे हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article