Sunday, September 22, 2024

जैन सोश्यल ग्रुप महानगर द्वारा भव्य प्रभु भक्ति का आयोजन

जग्गा की बावड़ी में की शांति विधान मंडल पूजन

जयपुर। जैन सोशल ग्रुप महानगर द्वारा श्री दिगंबर जैन मंदिर जग्गा की बावड़ी, जामडोली में प्रभु भक्ति का शानदार संगीतमय शांति विधान पूजन 120 अर्घ विधानाचार्य पंडित प्रदुम्न शास्त्री के निर्देशन में भगवान शांतिनाथ को चढ़ाये गये। भक्ति में सराबोर पूर्व अध्यक्ष प्रदीप जैन, सी एस जैन, वीरेंद्र जैन, रवि जैन, दीपेश छाबड़ा के साथ संयोजक व सभी पूजार्थी रंगमा- रंगमा, जैन धर्म के हीरे मोती, पंछिडा- पंछिड़ा के भजनों पर थिरकने को मजबूर हुये। अध्यक्ष संजय छाबड़ा व सचिव सुनील जैन गंगवाल ने बताया कि कार्यक्रम के पुण्यार्जक व संयोजक डॉ राजीव–अंजू जैन, महेंद्र –उर्मिल बक्शी, सुनील – तनु जैन, सुरेंद्र – सरिता पाटनी, महावीर – सुनीता कसेरा थे। भगवान की आराधना के साथ ग्रुप के सदस्यों ने यहां के मंदिर जी में चांदी का अभिषेक पात्र व 21 पूजा–थाली सेट भी भेंट करने की भावना बनाकर अपनी चंचला लक्ष्मी का सदुपयोग किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article