Sunday, September 22, 2024

संगिनी मैन उदयपुर ने किया ग्रुप की अठाईस शिक्षकों का सम्मान

उदयपुर। जैन सोशल ग्रुप संगिनी मेन उदयपुर द्वारा शिक्षक दिवस बहुत ही हर्ष व उल्लास के साथ विज्ञान समिति सभागार में मनाया। सर्वप्रथम नवकार मंत्र व फेडरेशन सूत्र वाचन किया गया व मंगलाचरण की प्रस्तुति दी गई। ग्रुप अध्यक्ष डॉ प्रमिला जैन ने बताया कि इस अवसर पर ग्रुप की 28 शिक्षिकाओं को ऊपरना, श्रीफल व स्वयं का नाम अंकित किया हुआ पेन देकर सम्मानित किया गया। गुप के लिए गर्व का विषय है कि 28 शिक्षक इस ग्रुप के सदस्य है। शिक्षक सम्मान के साथ ही जन्माष्टमी पर भी प्रस्तुतियां दी गई। ग्रुप के सदस्यों को बिना किसी टोकन मनी के फ्री में जन्माष्टमी पर तंबोला गेम खेलाया गया। गुप की तपस्या करने वाली बहनों की  चौबीसी गाकर अनुमोदना की गई।इस कार्यक्रम में ग्रुप के लगभग 100 सदस्यों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. शिखा लोढ़ा द्वारा किया गया। सचिव स्नेहलता पोरवाल द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के अन्त में सभी ने स्वादिष्ट भोज का लुफ्त उठाया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article