Saturday, September 21, 2024

भारतीय जैन मिलन की बैठक स्वर्णोदय तीर्थ क्षेत्र में हुई सम्पन्न

6 महिला संगठनों को नारी शक्ति सम्मान एवं मनीष जैन विद्यर्थी सागर को सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता से किया गया सम्मानित

मनीष विद्यार्थी/छतरपुर, खजुराहो। परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्या आर्यिका श्री तपोमति माताजी एवं आर्यिका श्री गुणमति माताजी के मंगल सान्निध्य में भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्र. 10 की द्वितीय कार्यकारणी की बैठक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जैन मिलन के राष्ट्रीय मंत्री अतिवीर एड. कमलेन्द्र जैन एवं जिला न्यायाधीश अरविंद जैन विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर नेमिकुमार जैन सराफ, स्वर्णोदय तीर्थ न्यास के मंत्री इंजी. रमेश चंद्र जैन, जैन मिलन मार्गदर्शक चौधरी प्रदीप जैन, राकेश जैन मंत्री श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र खजुराहों, इं.महेश जैन रिटा. एसडीओ राष्ट्रीय संयोजक सागर जैन समाज छतरपुर के अध्यक्ष अरुण कुमार जैन, उपाध्यक्ष अजय जैन फट्टा व रीतेश जैन क्षेत्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष संजय जैन शक्कर, दिलेश जैन दमोह मंचासीन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष अतिवीर अरुण कुमार जैन चंदेरिया की गयी। कार्यक्रम का प्रारंभ महावीर वन्दना के साथ हुआ, तत्पश्चात आचार्य श्री ज्ञान सागर जी महाराज एवं आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का चित्रानावरण अतिवीर इंजी. आर के जैन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैन मिलन द्वारा एवं दीपप्रज्वलन अतिवीर एड. राकेश जैन राष्ट्रीय संयोजक द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अशोक जैन शाहगढ़ एवं मनीष विद्यार्थी सागर एवं आभार वीर अखिलेश जैन मिंटी छतरपुर ने माना। कार्यकारिणी बैठक में सभी जैनों को अपने नाम के आगे जैन लिखने, जनगणना में जाति के आगे जैन को चुनने एवं देव, शास्त्र एवं गुरु की रक्षा के लिए हर संभव तत्पर रहने का आवाहन किया गया। इस अवसर पर जैन समाज के 8 विभिन्न महिला संगठनों जिसमें राजुल महिला मंडल ग्रुप, चेतगिरी महिला मंडल ग्रुप, मेन सिटी, सखी महिला परिषद ग्रुप, मां विजया महिला ग्रुप, समर्पण महिला मंडल हटवारा, चेलना ग्रुप, डेरा पहाड़ी, उमंग वाहिनी ग्रुप, अरिहंत महिला मंडल खजुराहो को, संस्था विस्तार के लिए जनर्लिस्ट मनीष जैन विद्यार्थी को श्रेष्ठ कार्यकर्ता सम्मान एवं जैन मिलन मुख्य शाखा दमोह को सर्वाधिक सक्रिय शाखा सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यकारिणी बैठक के अंत में आ.श्री तपो मति माताजी आ. श्री गुण मति माताजी का सान्निध्य प्राप्त हुआ। आर्यिका श्री गुण मति माताजी ने कहां जैन मिलन समाज को जागृत करने का कार्य कर रहा है और जैन मिलन द्वारा किए जा रहे कार्य से निश्चित ही समाज में जागृति आएगी ।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article